BYD की SUV ने दिखाई ताकत, 180 टन की Boing 747 प्लेन खींचकर बनाया रिकॉर्ड

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
कहते हैं कि ताकत का असली इम्तिहान तब होता है, जब सामने चुनौती अपनी क्षमता से कई गुना बड़ी हो. अब चीन की BYD की इस SUV को ही देख लीजिए. सामने 180 टन का बोइंग 747 विमान खड़ा था और उसे खींचने की जिम्मेदारी मिली एक SUV को. लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आया, जब इसने चार नहीं, सिर्फ ...

कहते हैं कि ताकत का असली इम्तिहान तब होता है, जब सामने चुनौती अपनी क्षमता से कई गुना बड़ी हो. अब चीन की BYD की इस SUV को ही देख लीजिए. सामने 180 टन का बोइंग 747 विमान खड़ा था और उसे खींचने की जिम्मेदारी मिली एक SUV को. लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आया, जब इसने चार नहीं, सिर्फ दो पहियों के दम पर आसमान में उड़ने वाले इस महाबली विमान को जमीन पर घसीटना शुरू कर दिया. नाम है Denza B5. अब सवाल ये है कि आखिर इस SUV में ऐसा क्या है, जिसने ताकत के सारे पैमानों को चुनौती दे दी.

आमतौर पर ऐसी ताकतवर मशीनों या विमान को रनवे पर खींचने के लिए बड़े ट्रैक्टर या खास तरह के वाहनों की जरूरत पड़ती है. लेकिन चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी BYD की एक SUV ने यह कारनामा कर दिखाया है. बीवाईडी की इस उपलब्धि ने ऑटोमोबाइल की दुनिया में एक बार फिर हलचल मचा दी है. इस कारनामे के साथ BYD की Denza B5 ने फॉक्सवैगन टॉरेग के पुराने चर्चित कारनामे की याद भी ताजा कर दी है.  

BYD Denza B5 को चीनी बाजार में फैंग चेंग बाओ 5 के नाम से भी बेचा जाता है. कंपनी ने ब्रिटेन के एक टेस्ट ट्रैक पर इस SUV की ताकत दिखाने के लिए इस ख़ास टेस्ट को किया है. इसमें Denza B5 ने एक बड़े Boeing 747 विमान को खींचकर दिखाया. इसके लिए SUV और विमान के बीच एक मजबूत मेटल की टो-बार लगाई गई थी.यह भी पढें: क्रिकेटर शिवम दुबे ने खरीदी धांसू SUV! अमिताभ बच्चन भी चलाते हैं ये कार

इस टेस्ट की सबसे दिलचस्प बात ये थी कि, कंपनी ने SUV की ताक को अलग-अलग कंडिशन में परखा. पहले प्रयास में Denza B5 ने तीन पहियों के सहारे विमान को खींचा. इस दौरान कार के अंदर 2,000 किलोग्राम एक्स्ट्रा वजन भी रखा गया था. इस सेटअप में प्रत्येक पहिये पर करीब 60 टन का तक का खिंचाव (Towed Weight) था.

दूसरे कंडिशन में इंजीनियरों ने SUV के दाहिनी तरफ के दोनों पहिये हटा दिए. यानी कार केवल बाईं तरफ के दो पहियों पर चल रही थी. इसके बाद कार के अंदर एक्स्ट्रा वजन को बढ़ाकर 4,500 किलोग्राम कर दिया गया. इस बार प्रत्येक पहिये पर करीब 90 टन का वेट लोड था. इसके बावजूद Denza B5 ने 180 टन वजनी बोइंग 747 को खींचने में सफलता हासिल की.  

कंपनी के मुताबिक, Denza B5 ने तीन प्रयासों के बाद बोइंग 747 विमान को कुल 1,600 मीटर तक खींचा. यानी लगभग डेढ़ किलोमीटर तक. खास बात यह है कि इस पूरे टेस्ट में SUV के स्टैंडर्ड यानी बिना किसी बड़े मॉडिफिकेशन वाले मॉडल का इस्तेमाल किया गया था. इस टेस्ट की चर्चा ग्लोबल ऑटो इंडस्ट्री में हो रही है. इस कारनामे से बीवाईडी ने SUV की ताकत, सस्पेंशन और बॉडी की मजबूती को दिखाने की कोशिश की है.

Denza B5 में कंपनी का DiSus-P हाइड्रोलिक सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है. इसकी मदद से SUV का ग्राउंड क्लीयरेंस 140 मिमी तक बदला जा सकता है. कंपनी के अनुसार, इस सस्पेंशन सिस्टम में 9 टन तक वजन उठाने की क्षमता है. इसके अलावा SUV में सेल-टू-चेसिस (Cell-to-Chassis) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इसकी बॉडी में 96 फीसदी हाई-स्ट्रेंथ स्टील मौजूद है. इससे गाड़ी को बेहतर मजबूती मिलती है. भारी वजन खींचने जैसे मुश्किल टेस्ट में यह तकनीक काफी अहम भूमिका निभाती है.

Denza B5 में BYD का DM-O प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है. इसमें 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 135 kW यानी 181 hp की पावर जनरेट करता है. इसके साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई हैं. इनमें आगे की तरफ लगी मोटर 200 kW यानी 268 hp और पीछे की मोटर 285 kW यानी 382 hp की पावर देती है. कंपनी के मुताबिक, इस हाइब्रिड सिस्टम की कुल पावर 400 kW यानी 536 hp है, जबकि इसका अधिकतम टॉर्क 760 Nm है. इतनी ताकत इसे एक दमदार ऑफ-रोड SUV बनाती है.यह भी पढें: फैमिली के लिए कितनी सेफ है Sierra EV? आ गई सेफ्टी रेटिंग

Denza B5 की एक और खास बात इसका ड्राइव सिस्टम है. इसमें आगे और पीछे के एक्सल के बीच कोई सीधा मैकेनिकल कनेक्शन नहीं दिया गया है. यानी अगर आगे के पहियों की ग्रिप खत्म हो जाती है, तो उनकी ताकत सीधे पीछे के पहियों तक नहीं पहुंचाई जा सकती. ऐसे में अगर इस टेस्ट के दौरान आगे या पीछे के पहिये हटाए जाते, तो 180 टन के विमान को खींचना और भी मुश्किल हो सकता था. यही वजह है कि सिर्फ दो पहियों पर विमान खींचने का यह टेस्ट तकनीकी रूप से काफी दिलचस्प माना जा रहा है.

Denza B5 प्लग-इन हाइब्रिड SUV ग्लोबल मार्केट में दो वेरिएंट में आती है. इसके एंट्री-लेवल एलिगेंस वेरिएंट की कीमत 70,345 ब्रिटिश पाउंड (करीब 86.33 लाख रुपये) है. वहीं, इसके टॉप अल्टीमेट वेरिएंट की कीमत 79,725 ब्रिटिश पाउंड (करीब 97.84 लाख रुपये) है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/story/byd-denza-b5-180-ton-boeing-747-plane-towing-record-auaw-dskc-2700335-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World