ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पंजाब का जलालाबाद, पेस्टिसाइड कारोबारी के घर पर नकाबपोश बदमाशों ने चलाईं गोलियां, वारदात CCTV में कैद

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक पंजाब के जलालाबाद में देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है. यहां शहीद भगत सिंह कॉलोनी की गली नंबर-1 में दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए चार नकाबपोश युवकों ने एक पेस्टिसाइड कारोबारी के घर पर पांच राउंड गोलियां चलाईं. इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो ग...

भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक पंजाब के जलालाबाद में देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है. यहां शहीद भगत सिंह कॉलोनी की गली नंबर-1 में दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए चार नकाबपोश युवकों ने एक पेस्टिसाइड कारोबारी के घर पर पांच राउंड गोलियां चलाईं. इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

हमलावरों ने घर के मुख्य गेट को निशाना बनाकर फायरिंग की थी. गोलियों के निशान गेट पर मिले, जबकि एक गोली गेट को पार करते हुए घर के अंदर दीवार में जा लगी. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

जानकारी के मुताबिक, जिस समय बदमाशों ने फायरिंग की, उस वक्त कारोबारी और उनका परिवार घर के अंदर सो रहा था. रात में गोली चलने की आवाज के बावजूद परिवार को वारदात का पता नहीं चला. सुबह जब घर का मुख्य दरवाजा खोला गया तो गेट पर गोलियों के निशान दिखाई दिए.

इसके बाद परिवार को फायरिंग की जानकारी हुई. घर के अंदर दीवार पर भी गोली लगने का निशान मिला. पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहीद भगत सिंह कॉलोनी निवासी गुरचरण लाल पुत्र पन्ना सिंह पेस्टिसाइड का कारोबार करते हैं. देर रात करीब 3 बजकर 17 मिनट पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक उनके घर के बाहर पहुंचे थे. चारों युवकों ने अपने चेहरे और सिर कपड़े से ढक रखे थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके.

खास बात यह भी थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले गली में जाकर रेकी भी की थी.

बताया जा रहा है कि चारों युवक पहले गली में गए और आसपास की स्थिति देखने के बाद वापस लौटे. इसके बाद वे गुरचरण लाल के घर के बाहर रुके और मुख्य गेट पर लगातार पांच राउंड फायरिंग की. गोलियां चलाने के बाद सभी आरोपी दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए.

हमले में घर के मुख्य गेट पर गोलियों के निशान बने हैं. इनमें से एक गोली गेट को पार करके घर के अंदर दीवार में जा लगी. पूरी घटना CCTV फुटेज में रिकॉर्ड हो गई है.

फायरिंग की घटना को लेकर मकान मालिक गुरचरण लाल ने हैरानी जताई है. उनका कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनके घर को निशाना क्यों बनाया गया.

गुरचरण लाल ने कहा, "मेरी तो किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है. पता नहीं मेरे घर किसी ने फायरिंग क्यों की. हो सकता है कि किसी ने गलती से मेरे मकान पर फायरिंग कर दी हो." कारोबारी ने किसी के साथ विवाद या रंजिश होने की बात से इनकार किया है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद जलालाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जलालाबाद के डीएसपी ने बताया कि पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची.

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कारोबारी के घर पर फायरिंग किसने और किस वजह से की. घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है, इसलिए फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. डीएसपी ने दावा किया कि जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

Original Source
https://www.aajtak.in/crime/news/story/jalalabad-pesticide-trader-house-firing-four-masked-men-cctv-video-pvzs-strc-2695469-2026-11-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World