दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश, CISF जवानों ने चंद सेकंड में दबोचा संदिग्ध

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश का मामला सामने आया है. यहां टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर बुधवार देर रात एक संदिग्ध व्यक्ति ने बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया. हालांकि, मौके पर तैनात CISF के ज...

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश का मामला सामने आया है. यहां टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर बुधवार देर रात एक संदिग्ध व्यक्ति ने बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया. हालांकि, मौके पर तैनात CISF के जवानों ने कुछ ही सेकंड में व्यक्ति को पकड़कर काबू कर लिया.

CISF की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह घटना IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर हुई. यहां सुरक्षा जांच और प्रवेश व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे CISF के जवानों ने एक संदिग्ध को बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के टर्मिनल में जबरन प्रवेश करने की कोशिश करते देखा. व्यक्ति की इस हरकत को देखते हुए जवानों ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू कर दी.

मौके पर तैनात जवानों ने तत्काल क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को सूचना दी और उसकी मदद से संदिग्ध को घेर लिया. 

#WATCH | CISF (Central Industrial Security Force) personnel foiled an unauthorised entry attempt at IGI Airport's Terminal 3 on November 18th. A man from Haryana's Sonipat allegedly tried to forcibly enter the terminal without valid travel documents but was intercepted and apprehended by CISF personnel. He was later handed over to Delhi Police for further investigation. (Video Source: CISF)

CISF ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है. फोर्स की ओर से बताया गया कि जवानों की सतर्कता, पेशेवर तरीके से काम करने और तुरंत प्रतिक्रिया देने की क्षमता के चलते संभावित सुरक्षा चूक को टाल दिया गया. एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर किसी भी व्यक्ति का बिना वैध दस्तावेजों के प्रवेश करने का प्रयास सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना जाता है.

CISF ने कहा कि एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात उसके जवान पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद हैं. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जवान लगातार निगरानी करते हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करते हैं. बल ने अपनी पोस्ट में जवानों की सतर्कता और ऑपरेशनल तैयारी को एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए अहम बताया.

फिलहाल CISF की ओर से साझा की गई जानकारी में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान, उसके जबरन प्रवेश करने के पीछे की वजह और उसके खिलाफ की गई आगे की कानूनी कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/delhi/story/delhi-igi-airport-cisf-foils-forcible-entry-attempt-terminal-3-suspect-arrested-ntc-rlch-rpti-2700132-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Crime