जयपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध की कोशिश, दीवार फांदकर अंदर घुसा एक शख्स, CISF ने पकड़ा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की हाई सिक्योरिटी में सेंध लगाने की कोशिश से हड़कंप मच गया. टर्मिनल-2 के पास एक युवक एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुस गया. एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील परिसर में इस तरह घुसने की कोशिश से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हलचल मच गई.

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की हाई सिक्योरिटी में सेंध लगाने की कोशिश से हड़कंप मच गया. टर्मिनल-2 के पास एक युवक एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुस गया. एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील परिसर में इस तरह घुसने की कोशिश से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हलचल मच गई.

हालांकि, वहां तैनात CISF के जवान की मुस्तैदी से आरोपी को समय रहते पकड़ लिया गया. अगर जवान की नजर उस पर नहीं पड़ती, तो वह एयरपोर्ट परिसर के अंदर और आगे तक पहुंच सकता था.

घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, टर्मिनल-2 के पास एक व्यक्ति दीवार फांदकर एयरपोर्ट परिसर में घुसने की कोशिश कर रहा था. वहां तैनात CISF जवान ने उसे रोकने और टोका, लेकिन वह अंदर जाने की कोशिश करता रहा. इसके बाद सुरक्षा जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया. पूछताछ के बाद आरोपी को एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

एयरपोर्ट थानाधिकारी विनोद वर्मा के मुताबिक, पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय नंदा दुलाल दास के रूप में हुई है. वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद बंगाली बस्ती में घुसने लगा था.

इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. लोगों से बचने के लिए वह भागा और इसी दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल फांदकर परिसर के अंदर पहुंच गया.

फिलहाल इस मामले में CISF के एएसआई श्रवण कुमार की शिकायत पर एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी के बयान की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एयरपोर्ट की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसने के पीछे उसकी असल मंशा क्या थी. सुरक्षा से जुड़े इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/crime/news/story/jaipur-airport-security-breach-man-jumps-boundary-wall-cisf-caught-pvzs-strc-2700669-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World