रिंकू सिंह के परिवार ने CM योगी से की मुलाकात, क्रिकेटर की शादी का दिया न्योता

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
लखनऊ में क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिवार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. रिंकू सिंह की माता बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. इस दौरान परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरो...

लखनऊ में क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिवार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. रिंकू सिंह की माता बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. इस दौरान परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी का निमंत्रण कार्ड सौंपा और उन्हें शादी में शामिल होने का न्योता दिया.

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ के रामाडा होटल में होगी. शादी की तारीख तय होने के बाद दोनों परिवारों की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं. शादी समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदारों और खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है. शादी में कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की भी बात कही गई है.

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं, जबकि प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं. दोनों की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के द सेंटरम होटल में हुई थी.

सगाई के बाद रिंकू सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और प्रिया सरोज की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई थी. रिंकू के मुताबिक, उन्होंने एक फैन पेज पर प्रिया की तस्वीर देखी थी. तस्वीर देखने के बाद उन्हें लगा था कि प्रिया उनके लिए सही रहेंगी, लेकिन शुरुआत में वह उन्हें मैसेज करने को लेकर असमंजस में थे.

रिंकू ने बताया था कि जब प्रिया ने उनकी कुछ तस्वीरों को लाइक किया था, तब उन्हें मैसेज करने का हौसला मिला था. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी और धीरे-धीरे उनका रिश्ता आगे बढ़ा था. रिंकू ने बताया था कि वह मैचों से पहले भी प्रिया से नियमित तौर पर बात करने लगे थे और 2022 में उन्हें अपने बीच प्यार महसूस होने लगा था.

रिंकू ने बताया था कि उनकी प्रेम कहानी कोरोना के दौर में शुरू हुई थी, जब IPL मुंबई में आयोजित हुआ था. उन्होंने एक फैन पेज पर प्रिया की तस्वीर देखी थी, जो उनके गांव में किसी वोटिंग से जुड़ी थी. इसके बाद प्रिया की ओर से उनकी कुछ तस्वीरों को लाइक किए जाने के बाद रिंकू ने उन्हें मैसेज किया था और यहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई थी. अब दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे हैं. 4 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली इस शादी में परिवार, करीबी रिश्तेदारों और खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/rinku-singh-family-meets-cm-yogi-adityanath-invites-for-wedding-with-priya-saroj-ntc-apdy-rptc-2695866-2026-11-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World