ओवैसी और चंद्रशेखर के नए मोर्चे पर CM योगी का हमला, बोले- यह सपा और कांग्रेस की 'बी टीम' है

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में बड़ा राजनीतिक बयान दिया. उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नवगठित 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की बी ...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में बड़ा राजनीतिक बयान दिया. उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नवगठित 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की बी टीम बताया. 12 नवंबर को 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी को रोकने के उद्देश्य से घोषित इस गठबंधन पर सीएम की यह पहली प्रतिक्रिया है, जिसमें उन्होंने विपक्षी दलों पर बीजेपी को नुकसान पहुंचाने के लिए इन दोनों नेताओं को साथ लाने का आरोप लगाया. 

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा अपने राजनीतिक विकल्प खत्म होने के बाद अपनी बी टीम के जरिए मैदान में उतरी है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अब दो नावों की सवारी शुरू कर दी है और दो नावों पर सवार होने से डूबना तय है. सीएम के मुताबिक, इसी आशंका को देखते हुए सपा ने हैदराबाद के मौलाना और चंद्रशेखर को एक साथ लाया है, ताकि वे प्रदेश में माहौल बना सकें. योगी ने दावा किया कि दलितों और उनके महापुरुषों के अपमान के कारण दलित समाज अब सपा की तरफ देखना भी नहीं चाहता.

असदुद्दीन ओवैसी पर सीधा निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि वह हैदराबाद के मौलाना को आश्वस्त करते हैं कि जब वे यहां से जाएंगे तो याद रखेंगे कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर हैदराबाद भी भाग्य लक्ष्मी पुरम बन जाएगा. 

गौरतलब है कि 12 नवंबर को लखनऊ में ओवैसी और चंद्रशेखर ने वंचित वर्गों के मंच के तौर पर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा लॉन्च किया था और बीजेपी को सत्ता में लौटने से रोकने के लिए सपा व कांग्रेस को भी साथ आने का न्योता दिया था. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मोर्चे का स्वागत करते हुए कहा था कि इससे बीजेपी को दो से तीन प्रतिशत वोटों का नुकसान हो सकता है.

2027 चुनाव से पहले लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान की सभी 403 सीटों पर तैयारी जैसी सहयोगी दलों की मांगों पर सीएम ने कहा कि एनडीए परिवार में किसी स्तर पर कोई भ्रम नहीं है. बीजेपी की चुनाव समिति सामूहिक रूप से रणनीति तय करेगी और सभी साथ मिलकर काम करेंगे. तीसरी बार सत्ता में लौटने की प्राथमिकताओं पर उन्होंने कहा कि 2029-30 तक यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप तैयार है. प्रदेश अब बीमारू राज्य के टैग से बाहर निकल चुका है और 2047 तक विकसित भारत में विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा, जहां युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/elections/assembly-chunav/story/cm-yogi-attacks-new-front-of-owaisi-and-chandrashekhar-called-it-b-team-of-samajwadi-party-and-congress-lclam-dskc-2699683-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World