पाकिस्तान जाना चाहते हैं पंजाब CM भगवंत मान, करतारपुर साहिब में दर्शन के लिए विदेश मंत्रालय से मांगी इजाजत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब, श्री करतारपुर साहिब में दर्शन करने के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) से औपचारिक अनुमति मांगी है. मुख्यमंत्री 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर करतारपुर साहिब जाना चाहते हैं. भारत ...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब, श्री करतारपुर साहिब में दर्शन करने के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) से औपचारिक अनुमति मांगी है. मुख्यमंत्री 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर करतारपुर साहिब जाना चाहते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर 7 मई 2025 से बंद है. मुख्यमंत्री मान पिछले कुछ हफ्तों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रकाश पर्व के अवसर पर कॉरिडोर खोलने की अपील कर रहे हैं.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पाकिस्तान के नारोवाल स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब, श्री करतारपुर साहिब में दर्शन करने के लिए विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी मांगी है. उनकी यह प्रस्तावित यात्रा गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व से जुड़ी है, जो 24 नवंबर को मनाया जाएगा.

मुख्यमंत्री मान चाहते हैं कि प्रकाश पर्व के अवसर पर उन्हें करतारपुर साहिब जाकर माथा टेकने की अनुमति मिले. हालांकि, विदेश मंत्रालय की ओर से उनकी अनुमति के अनुरोध पर क्या फैसला लिया गया है, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

7 मई 2025 से बंद है करतारपुर कॉरिडोर करतारपुर कॉरिडोर 7 मई 2025 से बंद है. पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद इसे बंद कर दिया गया था. यह कॉरिडोर भारतीय श्रद्धालुओं को बिना वीजा पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में दर्शन करने की सुविधा देता है. इसके जरिए श्रद्धालु उसी दिन करतारपुर साहिब जाकर भारत वापस लौट सकते हैं.

मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले कुछ हफ्तों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगातार अपील कर रहे हैं कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर कम से कम श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरिडोर को दोबारा खोला जाए.

उनका कहना है कि श्रद्धालुओं को गुरुद्वारे में दर्शन करने, माथा टेकने और उसी दिन वापस लौटने की अनुमति दी जानी चाहिए.

पंजाब विधानसभा भी पारित कर चुकी है प्रस्ताव करतारपुर कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग को लेकर पंजाब विधानसभा भी प्रस्ताव पारित कर चुकी है. इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार से कॉरिडोर फिर से शुरू करने का अनुरोध किया गया था. मुख्यमंत्री मान की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को की गई अपील भी इसी मांग का हिस्सा है. अब उन्होंने स्वयं करतारपुर साहिब जाकर दर्शन करने के लिए विदेश मंत्रालय से औपचारिक राजनीतिक मंजूरी मांगी है.

लाहौर में पंजाबी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की भी जताई थी इच्छा इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाकिस्तान के लाहौर में 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय पंजाबी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की इच्छा जताई थी. पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पंजाब विधानसभा के सभी सदस्यों को भी इस सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया था. उस समय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि पाकिस्तान यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी देने का फैसला भारत की पाकिस्तान संबंधी राष्ट्रीय नीति के अनुसार ही किया जाएगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/punjab/story/bhagwant-mann-seeks-mea-approval-for-kartarpur-sahib-visit-on-prakash-parv-ntc-pvp-rptc-2700062-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World