शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई का निधन, पैतृक गांव जैत में हुई अंत्येष्टि; अंतिम विदाई में शामिल हुए CM मोहन यादव समेत कई दिग्गज नेता

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई का शुक्रवार को भोपाल एम्स में निधन हो गया. वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई का शुक्रवार को भोपाल एम्स में निधन हो गया. वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

काशीबाई के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भोपाल स्थित उनके निवास 9-बी, साकेत नगर में रखा गया. सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भावुक नजर आए.

भोपाल में अंतिम दर्शन के बाद काशीबाई का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए सीहोर जिले के पैतृक गांव जैत ले जाया गया. यहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.  देखें VIDEO:- 

अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. देखें VIDEO:- 

परिवार से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान की पहली मां सुंदरबाई का निधन उनके बचपन में ही हो गया था. इसके बाद उनके पिता प्रेम सिंह चौहान ने काशीबाई से दूसरा विवाह किया था.

आज हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुःख और पीड़ा का दिन है। हमारी पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी हमें छोड़कर अनंत की यात्रा पर प्रस्थान कर गई हैं। माँ का जाना जीवन में एक ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे कोई भर नहीं सकता। आज उनकी स्मृतियाँ मन को भावुक कर रही हैं। परमपिता परमेश्वर के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि माताजी को अपने दिव्य धाम में स्थान प्रदान करें। पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार दोहपर 03 बजे गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर में होगा। ॐ शांति! शोकाकुल परिवार शिवराज सिंह चौहान नरेंद्र सिंह चौहान शशि सिंह चौहान रोहित सिंह चौहान वरुण सिंह चौहान

काशीबाई ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली और बच्चों का लालन-पालन किया. उन्होंने पूरे परिवार को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाई. शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के लिए उनका विशेष स्थान रहा.

Original Source
https://www.aajtak.in/madhya-pradesh/story/shivraj-singh-chouhan-mother-kashi-bai-passes-away-sehore-jait-village-last-rites-lcln-strc-2684476-2026-10-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World