'वोटर लिस्ट से एक करोड़ से अधिक हिंदू वोटरों के नाम गायब', CM योगी का बड़ा दावा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में हिंदू मतदाताओं के नाम नहीं होने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट से एक करोड़ से ज्यादा हिंदू वोटर्स के नाम गायब हैं. मुख्यमंत्री ने इस पर चिंता जताई और भाजपा कार्यकर्ताओं को छूटे हुए पात्र मतद...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में हिंदू मतदाताओं के नाम नहीं होने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट से एक करोड़ से ज्यादा हिंदू वोटर्स के नाम गायब हैं. मुख्यमंत्री ने इस पर चिंता जताई और भाजपा कार्यकर्ताओं को छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने की जिम्मेदारी दी. उन्होंने कहा कि हर बूथ पर मतदाता सूची की जांच की जाए. जो पात्र लोग सूची में शामिल नहीं हैं, उनके नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाया जाए.

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में योगी आदित्यनाथ ने वोटर लिस्ट से जुड़े कुछ आंकड़े भी सामने रखे. उन्होंने दावा किया कि करीब 66 लाख ऐसे लोग हैं, जिनके नाम पंचायत की मतदाता सूची में दर्ज हैं, लेकिन विधानसभा की मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं. इसके अलावा उन्होंने करीब 55 लाख सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं होने की बात कही.

मुख्यमंत्री ने 18 से 19 साल की उम्र के युवाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस आयु वर्ग के करीब साढ़े चार लाख युवाओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं. योगी ने इन आंकड़ों के आधार पर कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देने को कहा.

सीएम योगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हर बूथ पर वोटर लिस्ट की जांच करें. इसके लिए बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ तालमेल बनाएं. उन्होंने छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाने और इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस काम में सिर्फ बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि पार्टी के सभी जिम्मेदार लोगों को हिस्सा लेना होगा. उन्होंने सांसदों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों से भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की जिम्मेदारी निभाने को कहा.

योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों से भी अपील की कि वे वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करें. अगर किसी पात्र व्यक्ति का नाम लिस्ट में नहीं है, तो उसे जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी करें. उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस काम में लोगों की मदद करने को कहा.

मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि हर पात्र वोटर का नाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहें और छूटे हुए नामों को जुड़वाने के काम पर ध्यान दें. बैठक में मुख्यमंत्री ने वोटर लिस्ट को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी निभाने का मैसेज भी दिया.

Original Source
https://www.aajtak.in/elections/assembly-chunav/story/yogi-adityanath-voter-list-missing-hindu-voters-names-bjp-workers-registration-ntc-aktw-rptc-2685010-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World