दिल्ली CM की सुरक्षा में तैनात BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, छुट्टी पर घर आए थे दीपक गुप्ता

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
झारखंड के गढ़वा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में तैनात BSF जवान दीपक गुप्ता की सड़क हादसे में घायल होने के बाद मौत हो गई. वे छुट्टी लेकर अपने घर भवनाथपुर आए हुए थे. हादसे के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एयरलिफ्ट कर दिल्ली AIIMS...

झारखंड के गढ़वा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में तैनात BSF जवान दीपक गुप्ता की सड़क हादसे में घायल होने के बाद मौत हो गई. वे छुट्टी लेकर अपने घर भवनाथपुर आए हुए थे. हादसे के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एयरलिफ्ट कर दिल्ली AIIMS ले जाया गया था. यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

दरअसल, भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक निवासी दीपक गुप्ता सोमवार को किसी काम से घर से निकले थे. इसी दौरान भवनाथपुर-श्रीबंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर छहमाइलवा विद्युत सब स्टेशन के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपक गुप्ता और दूसरी बाइक पर सवार बुका गांव निवासी विकास राउत गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

दीपक गुप्ता की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली AIIMS ले जाया गया. उनकी देखरेख में सीआरपीएफ की भूमिका भी बताई गई है. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया.उनके गांव भवनाथपुर सहित पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया था. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वहीं, भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने जवान दीपक गुप्ता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/jharkhand/story/delhi-chief-minister-rekha-gupta-security-personnel-deepak-gupta-dies-road-accident-jharkhand-garhwa-lcln-strc-2694807-2026-11-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology