CM से बोला- 'मुझे iPhone चाहिए', पूछा- नया या पुराना? फिर जो बोले हिमंता... VIDEO वायरल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
आमतौर पर जब कोई मुख्यमंत्री लोगों से मिलता है तो उनके सामने सड़क, पानी, नौकरी या दूसरी समस्याओं से जुड़ी मांगें रखी जाती हैं. लेकिन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के सामने एक शख्स ने ऐसी मांग रख दी, जिसे सुनकर वह भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए. शख्स ने मुख्यमंत्री से सीधे आई...

आमतौर पर जब कोई मुख्यमंत्री लोगों से मिलता है तो उनके सामने सड़क, पानी, नौकरी या दूसरी समस्याओं से जुड़ी मांगें रखी जाती हैं. लेकिन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के सामने एक शख्स ने ऐसी मांग रख दी, जिसे सुनकर वह भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए. शख्स ने मुख्यमंत्री से सीधे आईफोन मांग लिया.

इस मजेदार बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खुद हिमंता बिस्वा सरमा ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा- 'प्राथमिकताएं बिल्कुल साफ हैं.'

वीडियो में हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच नजर आते हैं. वह वहां मौजूद लोगों से बातचीत और मुलाकात कर रहे थे. तभी एक शख्स उनके पास पहुंचा और बिना घुमाए-फिराए अपनी बात कह दी.शख्स ने कहा, 'सर, मुझे आईफोन चाहिए.'अचानक आई इस डिमांड पर मुख्यमंत्री ने उससे पूछा कि उसे पुराना आईफोन चाहिए या नया.यहीं से बातचीत और दिलचस्प हो गई. हिमंता बिस्वा सरमा ने शख्स से पूछा कि 'आईफोन? आपको पुराना आईफोन चाहिए या नया?'

इसके बाद वीडियो में मुख्यमंत्री मजाकिया अंदाज में अपना हाथ उठाते हुए दिखाई देते हैं, जैसे शख्स को हल्की-फुल्की डांट लगाने वाले हों. हालांकि इसके बाद उन्होंने उसकी मांग मानने की बात कही.सरमा ने कहा, 'ठीक है, हम आपको आईफोन दिलाएंगे. आपको मिल जाएगा.' इसके बाद मुख्यमंत्री वहां मौजूद दूसरे लोगों से मिलने के लिए आगे बढ़ गए.

हिमंता बिस्वा सरमा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- 'प्राथमिकताएं बिल्कुल साफ हैं.'वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बातचीत पर खूब प्रतिक्रियाएं दीं. कई यूजर्स को शख्स का सीधे मुख्यमंत्री से आईफोन मांगने का अंदाज मजेदार लगा. कुछ लोगों ने उसके आत्मविश्वास पर भी कमेंट किया.वहीं, कुछ लोगों का सवाल था कि क्या उस शख्स को वास्तव में आईफोन मिला या नहीं.

फिलहाल इस वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा मुख्यमंत्री और शख्स के बीच हुई वह छोटी-सी बातचीत है, जिसमें एक आम मुलाकात अचानक आईफोन की डिमांड तक पहुंच जाती है.

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/assam-cm-himanta-sarma-man-asks-iphone-viral-video-reaction-tstf-dskc-2660317-2026-10-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World