CM Yogi Adityanath Mother Death: 'मेरे भाई योगी जी...', यूपी CM की मां के निधन पर कंगना रनौत हुईं भावुक

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन की खबर ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं. एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर शोक जताया. उन्होंने इस खबर को “सबसे ज्यादा दुखद” बताया और योगी आदित्यनाथ समेत उनके परिवार ...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन की खबर ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं. एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर शोक जताया. उन्होंने इस खबर को “सबसे ज्यादा दुखद” बताया और योगी आदित्यनाथ समेत उनके परिवार को संवेदना दी. 

कंगना ने जताया दुख 91 वर्षीय सावित्री देवी का निधन शुक्रवार, 20 नवंबर को सुबह करीब 10:45 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ. रिपोर्ट्स के अनुसार, वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, समर्थकों और राजनीतिक जगत में दुख का माहौल बन गया.

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर योगी आदित्यनाथ की मां से मिलती हुई एक पुरानी तस्वीर शेयर की. उन्होंने लिखा- सबसे ज्यादा दुखद खबर, मेरे भाई योगी जी की माता जी का 91 साल की उम्र में उत्तराखंड में देहांत हुआ. ओम शांति. उन्होंने सीएम योगी और उनके परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना देने का संदेश भी दिया.

कंगना का ये मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. उनके फैंस और कई नेताओं ने भी सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.    सीएम योगी के मां के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मायावती और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और योगी आदित्यनाथ के परिवार से इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. 

मां का निधन जीवन का सबसे गहरा और अपूरणीय नुकसान माना जाता है. चाहे व्यक्ति कितना भी बड़ा पद संभाले या सार्वजनिक जीवन में कितना भी व्यस्त रहे, मातृ-वियोग का दर्द उसे अंदर से तोड़ देता है. योगी आदित्यनाथ के लिए यह निजी और भावनात्मक रूप से अत्यंत कठिन समय है. इसी वजह से उनके प्रति देशभर से संवेदनाएं आ रही हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/news/story/cm-yogi-adityanath-mother-savitri-devi-passes-away-kangana-ranaut-condolences-emotional-tmovb-dskc-2701571-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World