Coconut Shells Reuse: कूड़ा नहीं है नारियल का खोल! घर के लिए है खजाना! जानें रीयूज करने के 5 आसान तरीके

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Coconut Shells Reuse: नारियल पानी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और इसी वजह से बाजार में काफी महंगा बिकता है. अक्सर लोग नारियल पानी पीने के बाद इसका खोल फेंक देते हैं. सूखे नारियल के अंदर का सफेद निकालने के बाद लोग बाहर की परत को कचरा में डाल देते हैं. लेकिन महंगे न...

Coconut Shells Reuse: नारियल पानी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और इसी वजह से बाजार में काफी महंगा बिकता है. अक्सर लोग नारियल पानी पीने के बाद इसका खोल फेंक देते हैं. सूखे नारियल के अंदर का सफेद निकालने के बाद लोग बाहर की परत को कचरा में डाल देते हैं. लेकिन महंगे नारियल का खोल बेकार नहीं होता है. थोड़ी सी क्रिएक्टिविटी से आप नारियल के खोल को घर की सजावट में कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं.

नारियल के खोल का घर में कई तरीके से रीयूज किया जा सकता है और एक बार यह रीयूज जानने के बाद आप दोबारा कभी इसे कूड़े में फेंकने की गलती नहीं करेंगे. नारियल के खोल से आप अपने घर को नवरात्रि और दीवाली के मौके पर नया लुक दे सकते हैं और बेकार चीज को दोबारा काम में लेने का मौका भी मिलेगा.आइए जानते हैं नारियल के खोल से घर को सजाने के कुछ आसान तरीके.

नारियल के खोल को आप छोटे पौधों के लिए गमले की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. बाजार में आजकल गमलों की कीमत बहुत ज्यादा हो गई है और छोटे डिकोरेटिव गमले तो बहुत महंगे मिलते हैं. ऐसे में आप नारियल खोल का रीयूज कर सकते हैं.

सबसे पहले खोल को अच्छी तरह साफ करके सुखा लें. नीचे की तरफ एक-दो छोटे छेद कर दें, ताकि अतिरिक्त पानी बाहर निकल सके.अब इसमें मिट्टी भरकर छोटे पौधे या सजावटी पौधे लगा दें. इसे खिड़की, बालकनी या मेज पर रखा जा सकता है.

अगर आपके घर में जगह कम है तो नारियल के खोल से हैंगिंग प्लांटर बनाया जा सकता है. इसके लिए खोल के दोनों तरफ छोटे छेद करके उसमें मजबूत रस्सी बांध दें. इसमें मिट्टी भरकर छोटे पौधे लगाएं और इसे बालकनी या खिड़की के पास लटका दें. एक जैसे दो-तीन खोल को साथ लगाने से डिकोरेशन और अच्छी लगेगी.

दीवाली के समय घरों में लोग मोमबत्ती और दीया जलाते हैं, उनको रखने के लिए आप होल्डर बना सकते हैं. इससे आप उनको आसानी से घर में किसी टेबल या फर्श पर सजा पाएंगे. नारियल का खोल छोटा और कटोरी जैसा होता है, इसलिए इसे सजावटी दीया या मोमबत्ती रखने से सुंदर भी दिखेंगे.

खोल को अच्छी तरह साफ और सूखा लें और उसके बाहरी हिस्से को कलर और डिजाइन बना लें. इसमें छोटी मोमबत्ती या दीया रखकर पूजा की जगह या बालकनी में सजाएं. मोमबत्ती जलाते समय इसे ज्वलनशील चीजों से दूर और सुरक्षित जगह पर रखें.

नवरात्रि और दीवाली में घर को सजाने के लिए कई बार छोटी-छोटी कटोरियों की जरूरत पड़ती है, तब आप नारियल खोल का यूज कर सकते हैं. नारियल के खोल को अच्छी तरह से साफ करके आप चाहे तो उनको पेंट भी कर सकते हैं.  इसके बाद इनका इस्तेमाल आप नकली फूल, छोटे पत्थर, मोती या दूसरी हल्की चीजें रखी जा सकती हैं, इसे सेंटर टेबल या शेल्फ पर रखकर घर को न्यू लुक दें.

नारियल के खोल से आप दीवार लगाने के लिए हैंगर भी बना सकते है, इसके लिए आप 4 से 5 खोल लीजिए और फिर उनको कलरफुल पेंट कर दीजिए. इसके बाद इनको लाइन से एक रस्सी की मदद से बांध दीजिए, ताकि दिखने में ये बिल्कुल हैंगर की तरह नजर आए. इसके बाद इसे अपने कमरे में वॉल मिरर के पास टांग दीजिए और इसमें अपनी रोजाना पहनने वाली जूलरी और जरूरी चीजें रख सकते हैं. 

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/home-living/story/reuse-coconut-shells-for-home-decor-ideas-creative-smart-ways-to-hanging-planter-candle-holder-diy-nariyal-ke-chhilke-se-ghar-kaise-sajayein-hacks-and-tricks-tvisx-dskc-2660199-2026-10-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World