देसी कंपनी की बड़ी तैयारी, ला रही Combat SUV, मिलेंगे गजब फीचर्स
जेएसडब्लू भारतीय बाजार में एक नई कंपनी के तहत कार लॉन्च करने वाला है. जेएसडब्लू मोटर जल्द ही जेटूर टी-2 पर बेस्ड एक कार लॉन्च करने वाला है.
ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जेएसडब्लू की पहली कार का नाम कॉम्बैट होगा. ये एक प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी होगी.
जेएसडब्लू कॉम्बैट एसयूवी चीनी कंपनी चेरी के जेटूर टी-2 पर बेस्ड होगी. भारत में कंपनी इस कार को फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है.
कंपनी इस कार की कीमत कंपटीटिव रखना चाहती है. ब्रांड इसे 30 लाख रुपये से 50 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च कर सकता है.
कॉम्बैट (JSW Combat) एक 5 स्पीड प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी होगी. इसका सीधा मुकाबला स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड होंडा जेडआर-वी से होगा.
हालांकि, इसका लुक कार को टोयोटा फॉर्च्यूनर का कंपटीशन भी बना सकता है. 30 से 50 लाख के बजट में टोयोटा फॉर्च्यूनर काफी पॉपुलर है.
कॉम्बैट में जेटूर टी-2 वाली स्टाइलिंग को रिटेन किया जाएगा. हालांकि, कंपनी हेडलाइट्स, ग्रिल और बंपर में कुछ बदलाव करेगी.
ये कार बॉक्सी डिजाइन के साथ आएगी, जिसमें चंकी बंपर्स, 20 इंच के एलॉय व्हील, रूफ रेल्स और बूटलिड माउंटेड स्पेयर व्हील मिलेगा.
इसमें 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगे. इसके साथ 18.4kWh की बैटरी मिलेगी. फुल चार्ज और फुल टैंक के साथ ये 1200 KM चलेगी.


