Cyclone Akvan Live: साइक्लोन अकवान ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल की ओर बढ़ रहा, ओडिशा में 50 हजार लोग शिफ्ट किए गए

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी में भीषण साइक्लोन अकवान सक्रिय है. पिछले छह घंटों में यह औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. इस समय यह नरसपुर से 440 किलोमीटर, कलिंगपट्टनम से 440 किलोमीटर, चेन्नई से 580 किलोमीटर, गोपालपुर से 530 किलोमीटर और पुरी से 590 किलोमीटर दू...

पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी में भीषण साइक्लोन अकवान सक्रिय है. पिछले छह घंटों में यह औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. इस समय यह नरसपुर से 440 किलोमीटर, कलिंगपट्टनम से 440 किलोमीटर, चेन्नई से 580 किलोमीटर, गोपालपुर से 530 किलोमीटर और पुरी से 590 किलोमीटर दूर केंद्रित है. विशेषज्ञों के अनुसार यह धीरे-धीरे तट की ओर बढ़ रहा है और कल दोपहर के आसपास गोपालपुर के पास, नरसपुर से पुरी के बीच भूमि से टकराने की संभावना है.

इस साइक्लोन के प्रभाव से आज और कल उत्तरी आंध्र के जिलों में बिखरी हुई भारी बारिश होने की आशंका है. कुछ क्षेत्रों में आज मध्यम वर्षा भी हो सकती है. तटीय क्षेत्रों में हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है, जो कभी-कभी 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इससे पेड़-पौधे उखड़ने, बिजली के तार टूटने और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है. ओडिशा में 50 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है. 

The Severe Cyclonic Storm “Akvan” [Pronunciation: Akvan] over the westcentral Bay of Bengal moved northwards with the speed of 12 kmph during past 06 hours and lay centered at 0530 hours IST of today, the 19th November, 2026 over the same region, near Latitude 14.5°N and Longitude 85.3°E, about 440 km east-southeast of Narsapur (Andhra Pradesh), 440 km south-southeast of Kalingapatnam (Andhra Pradesh), 580 km east-northeast of Chennai (Tamil Nadu), 530 km south of Gopalpur (Odisha) and 590 km south of Puri (Odisha). It is likely to move north-northwestward and cross North Andhra Pradesh & Yanam and South Odisha coasts between Narsapur and Puri, close to east of Gopalpur, by noon of 20th November, 2026 with the maximum sustained wind speed of 90-100 kmph gusting to 110 kmph.

एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक और आरटीजीएस के सीईओ प्रखर जैन ने उत्तरी आंध्र के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने मछुआरों को साफ हिदायत दी है कि वे समुद्र में न जाएं क्योंकि लहरें ऊंची उठ सकती हैं. मौसम अचानक खराब हो सकता है. प्रशासन ने राहत और बचाव टीमों को तैयार रखने का निर्देश दिया है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग की नियमित अपडेट पर ध्यान दें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.

यह साइक्लोन तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. समय पर सतर्कता बरतने से नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का ताजा अपडेट #SevereCyclonicStorm #CycloneAkvan #CycloneUpdate #AkvanLatestUpdate #CycloneAlert #CycloneWarning #IMD #WeatherUpdate #BayOfBengal #AndhraPradeshWeather @moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA https://t.co/UvjuV6DJEx

Original Source
https://www.aajtak.in/science/story/cyclone-akvan-live-updates-tracker-storm-rain-alert-weather-forecast-odisha-bay-of-bengal-2700337-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology