Devuthani Ekadashi 2026: आज भगवान विष्णु को जगाने के लिए जरूर गाएं ये भजन, श्री हरि की कृपा से घर में आएगी खुशहाली!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Dev Uthani Ekadashi 2026: आज यानी 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है. मान्यता है कि चार महीने तक योगनिद्रा में रहने के बाद भगवान विष्णु इसी दिन जागते हैं. उनके जागने के साथ ही शादी-विवाह और दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत ह...

Dev Uthani Ekadashi 2026: आज यानी 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है. मान्यता है कि चार महीने तक योगनिद्रा में रहने के बाद भगवान विष्णु इसी दिन जागते हैं. उनके जागने के साथ ही शादी-विवाह और दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है.

इस मौके पर घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. उन्हें नींद से जगाने के लिए पारंपरिक गीत गाने की भी परंपरा है. कई जगहों पर महिलाएं भजन और मंगल गीत गाकर भगवान विष्णु का स्वागत करती हैं. ऐसे में अगर आप भी देवउठनी एकादशी पर घर में पूजा कर रहे हैं, तो ये खास गीत गा सकते हैं.

उठो देव बैठो देव, हाथ-पांव फटकारो देव उंगलियां चटकाओ देव, सिंघाड़े का भोग लगाओ देव गन्ने का भोग लगाओ देव, सब चीजों का भोग लगाओ देव. उठो देव बैठो देव, उठो देव, बैठो देव देव उठेंगे कातक मास, नयी टोकरी, नयी कपास ज़ारे मूसे गोवल जा, गोवल जाके, दाब कटा दाब कटाके, बोण बटा, बोण बटाके, खाट बुना खाट बुनाके, दोवन दे, दोवन देके दरी बिछा दरी बिछाके लोट लगा, लोट लगाके मोटों हो, झोटो हो गोरी गाय, कपला गाय, जाको दूध, महापन होए, सहापन होए. जितनी अम्बर, तारिइयो इतनी या घर गावनियो जितने जंगल सीख सलाई इतनी या घर बहुअन आई जितने जंगल हीसा रोड़े जितने जंगल झाऊ झुंड इतने या घर जन्मो पूत ओले कोले, धरे चपेटा ओले कोले, धरे अनार ओले कोले, धरे मंजीरा उठो देव बैठो देव

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/devuthani-ekadashi-2026-vishnu-ji-ko-jagane-ke-geet-bhajan-lyrics-list-tviss-dskc-2701088-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World