Devuthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर आज रात करें ये काम, घर में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
आज देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु जागृत होने वाले हैं. मान्यता है कि चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु का शयनकाल रहता है. इस दौरान शुभ व मांगलिक कार्य बंद रहते हैं. देवउठनी एकादशी पर जब भगवान जागृत होते हैं, तब शुभ कार्य पुन: आरंभ होते हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस दिव्य तिथि ...

आज देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु जागृत होने वाले हैं. मान्यता है कि चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु का शयनकाल रहता है. इस दौरान शुभ व मांगलिक कार्य बंद रहते हैं. देवउठनी एकादशी पर जब भगवान जागृत होते हैं, तब शुभ कार्य पुन: आरंभ होते हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस दिव्य तिथि पर भगवान को जगाने के बाद संध्याकाल या रात्रिकाल में कुछ दिव्य उपाय करने से लोगों का उद्धार हो जाता है. ऐसे घरों में नारायण की कृपा से कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती है.

1. विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ देवउठनी एकादशी पर शाम के समय भगवान विष्णु की पूजा के बाद विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. यदि स्वयं पाठ करना संभव न हो तो इसे श्रद्धापूर्वक सुन भी सकते हैं. मान्यता है कि विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से मानसिक शांति, साकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है.

2. तुलसी के पास जलाएं दीपक देवउठनी एकादशी पर तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाने से घर सुख-समृद्धि बनी रहती है. धनधान्य की प्राप्ति होती है और जीवन के सारे दुख-संकट दूर हो जाते हैं. इसके लिए देसी घी में तिल डालकर दीपक जलाना विशेष शुभ माना गया है. दीपक जलाने के बाद माता तुलसी की आरती करें.

3. पीले फल, फूल और दान देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त पूजा के बाद  श्रीहरि को हल्दी का तिलक लगाएं. फिर तुलसी दल, पीले फूल और फल अर्पित करें. इसके बाद 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें. इसके बाद तुलसी माता को लाल चुनरी चढ़ाकर उनकी परिक्रमा करें. पूजा संपन्न होने के बाद चने की दाल, केले, पीले वस्त्र, सिंघाड़े या अनाज का दान करें. यह उपाय करने वाले आर्थिक मोर्चे पर कभी नुकसान नहीं उठाएंगे.

4. वैवाहिक जीवन में मधुरता अगर पति-पत्नी के बीच तनाव या आपसी मतभेद बने रहते हैं तो देवउठनी एकादशी पर दोनों मिलकर भगवान विष्णु की पूजा करें. फिर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु को अर्पित करें. इसके बाद भगवान से सुखी जीवन और दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए प्रार्थना करें. इसके साथ ही मंदिर परिसर या किसी उपयुक्त बाग-बगीचे में तुलसी का पौधा लगाएं. मान्यता है कि इस उपाय से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और आपसी सामंजस्य बना रहता है.

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/devuthani-ekadashi-2026-upay-for-money-success-wealth-vishnu-laxmi-puja-tvisu-dskc-2701510-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World