DGP विनय कुमार ने लिया VRS, बिहार सरकार ने तुरंत बना दिया मुख्य सूचना आयुक्त
बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है. गृह विभाग ने 26 सितंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. साथ ही उन्हें बिहार का राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है.
बता दें, विनय कुमार (IPS, 1991 बैच) को 25 सितंबर 2026 के आवेदन के आलोक में अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियमावली, 1958 के नियम 16(2) के तहत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति प्रदान की गई.
सरकार ने तीन महीने पहले नोटिस देने की समयावधि की शर्त को शिथिल करते हुए उनकी वीआरएस को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है.
बिहार सरकार (सामान्य प्रशासन विभाग) ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि बिहार के राज्यपाल सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15(3) में विहित प्रावधानों के तहत विनय कुमार (सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक) को पद-ग्रहण करने की तिथि से राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त करते हैं.
