Dhanteras 2026: धनतेरस पर बन रहा मालव्य राजयोग, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Dhanteras 2026: धनतेरस का त्योहार इस बार कई ज्योतिषीय संयोगों के कारण खास माना जा रहा है.  6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाए जाने वाले इस पर्व पर ग्रहों की स्थिति से कई शुभ योग बन रहे हैं.  ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन मालव्य राजयोग, शुक्र प्रदोष योग, विष्कुंभ योग और हस्त नक्षत्...

Dhanteras 2026: धनतेरस का त्योहार इस बार कई ज्योतिषीय संयोगों के कारण खास माना जा रहा है.  6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाए जाने वाले इस पर्व पर ग्रहों की स्थिति से कई शुभ योग बन रहे हैं.  ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन मालव्य राजयोग, शुक्र प्रदोष योग, विष्कुंभ योग और हस्त नक्षत्र का संयोग रहेगा.  मान्यता है कि इन शुभ योगों का असर व्यक्ति के धन, कारोबार, नौकरी और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है. 

खासतौर पर चार राशियों के जातकों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है.  इन लोगों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं.  वहीं, कारोबार में मुनाफा, अटका हुआ पैसा वापस मिलने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं.  कुछ लोगों को नौकरी की तलाश में अच्छी खबर भी मिल सकती है.  आइए जानते हैं धनतेरस पर किन चार राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग. 

मिथुन राशि: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत मिथुन राशि के जातकों के लिए धनतेरस का समय आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है.  कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है.  व्यापार से जुड़े लोगों को किसी नई डील या पुराने संपर्क के जरिए अच्छा लाभ मिल सकता है.  यात्रा के दौरान भी आर्थिक फायदा होने के संकेत हैं. 

अगर आपका पैसा कहीं लंबे समय से फंसा हुआ है तो उसकी वापसी की उम्मीद कर सकते हैं.  निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.  हालांकि, किसी भी बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी होगा. 

सिंह राशि: नौकरी और कारोबार में मिलेंगे नए अवसर सिंह राशि वालों के लिए धनतेरस का संयोग कई नई संभावनाएं लेकर आ सकता है.  नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.  लंबे समय से प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. 

व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभकारी रह सकता है.  नए लोगों के साथ साझेदारी या किसी नई योजना पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है.  परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आर्थिक मामलों में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. 

मकर राशि: अटके काम होंगे पूरे, धन लाभ के योग मकर राशि के जातकों के लिए धनतेरस का समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है.  लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं.  आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं और पुराना उधार वापस मिल सकता है. 

नौकरी और कारोबार में भाग्य का साथ मिलने से नए अवसर सामने आ सकते हैं.  जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है.  परिवार की सहमति से विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है.  इस दौरान धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले भविष्य में लाभ दे सकते हैं. 

मीन राशि: नौकरी की तलाश होगी पूरी, बढ़ेगा मान-सम्मान मीन राशि वालों के लिए धनतेरस का समय शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है.  नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है.  वहीं, पहले से नौकरी कर रहे जातकों को कामकाज में नए अवसर मिल सकते हैं. 

कारोबार से जुड़े लोगों को नए लोगों के साथ काम शुरू करने का मौका मिल सकता है.  परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा.  सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है.  प्रेम संबंधों में भी मधुरता आने के संकेत हैं. 

धनतेरस पर क्यों खास है मालव्य राजयोग? ज्योतिष शास्त्र में मालव्य राजयोग को पंच महापुरुष योगों में से एक माना गया है.  यह योग तब बनता है जब शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ या तुला अथवा उच्च राशि मीन में होकर कुंडली के केंद्र भाव यानी पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में स्थित होता है. 

शुक्र को सुख-सुविधा, धन, वैभव, प्रेम, कला और भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है.  ऐसे में मालव्य राजयोग को ज्योतिषीय दृष्टि से सुख-संपन्नता और आर्थिक उन्नति से जोड़कर देखा जाता है. 

वहीं, विष्कुंभ योग पंचांग के 27 योगों में शामिल है.  इसके अलावा शुक्र प्रदोष का संयोग भगवान शिव की पूजा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है.  हस्त नक्षत्र को भी शुभ कार्यों और खरीदारी के लिए अनुकूल नक्षत्रों में गिना जाता है. 

धनतेरस पर खरीदारी और पूजा का महत्व धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है.  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है.  समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे.  इसी कारण इस दिन बर्तन और धातु की वस्तुएं खरीदने की परंपरा है. 

इस दिन सोना-चांदी, पीतल के बर्तन और अन्य उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है.  मान्यता है कि धनतेरस पर घर में नई वस्तु लाने से सुख-समृद्धि आती है.  हालांकि, खरीदारी अपनी जरूरत और बजट के अनुसार ही करनी चाहिए. 

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/dhanteras-2026-malavya-rajyog-vishkumbh-yog-4-zodiac-signs-career-money-benefits-tvisz-dskc-2688774-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World