Dhanteras 2026: सोना-चांदी खरीदने का बजट नहीं? सिर्फ 5 रुपये में घर लाएं ये शुभ चीज

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Dhanteras 2026: धनतेरस का त्योहार खरीदारी और खुशहाली की कामना से जुड़ा है. इस दिन लोग अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ नया घर लाते हैं. आमतौर पर धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन और वाहन खरीदने को शुभ माना जाता है. लेकिन जरूरी नहीं कि इस त्योहार पर शुभता के लिए महंगी चीजें ही खरीदी जाएं...

Dhanteras 2026: धनतेरस का त्योहार खरीदारी और खुशहाली की कामना से जुड़ा है. इस दिन लोग अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ नया घर लाते हैं. आमतौर पर धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन और वाहन खरीदने को शुभ माना जाता है. लेकिन जरूरी नहीं कि इस त्योहार पर शुभता के लिए महंगी चीजें ही खरीदी जाएं. आप कम पैसों में भी धनतेरस की परंपरा निभा सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन महज 5 रुपये में मिलने वाला साबुत धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं धनतेरस पर धनिया खरीदने का क्या महत्व है और इसे पूजा में किस तरह शामिल किया जाता है. 

धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदने की परंपरा कई घरों में निभाई जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनिया के बीज धन-धान्य, बरकत और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं. पुराने समय में ग्रामीण इलाकों में लोग इस दिन खेती के लिए धनिया के बीज खरीदते थे. धीरे-धीरे यह परंपरा पूजा और खरीदारी का हिस्सा बन गई. 

मान्यता है कि धनतेरस पर धनिया खरीदकर मां लक्ष्मी को अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. यही वजह है कि कम बजट में खरीदारी करने वाले लोग भी इस छोटी-सी चीज को अपने घर ला सकते हैं.  मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि को चढ़ाएं धनिया धनतेरस पर साबुत धनिया को पूजा में शामिल करना शुभ माना जाता है. पूजा के दौरान इसे मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि के सामने अर्पित कर सकते हैं. इस दौरान परिवार की सुख-शांति, अच्छी सेहत और आर्थिक खुशहाली की कामना की जाती है. 

कुछ परिवारों में सूखे धनिया के बीजों को पीसकर उसमें गुड़ मिलाया जाता है. इसके बाद इस मिश्रण का भोग तैयार करके भगवान को अर्पित किया जाता है. पूजा पूरी होने के बाद इसे प्रसाद के रूप में परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों में बांटने की परंपरा भी है. 

धनतेरस पर पीली कौड़ियां खरीदना भी शुभ धनिया के अलावा धनतेरस पर पीली कौड़ियां खरीदने की भी परंपरा है. धार्मिक मान्यताओं में कौड़ियों को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. इन्हें धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. 

अगर बाजार में पीली कौड़ियां नहीं मिल रही हैं, तो सामान्य कौड़ियों को हल्दी के पानी में डालकर पीला किया जा सकता है. इसके बाद धनतेरस की पूजा में इन्हें शामिल करें. पूजा के बाद कौड़ियों को लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी अथवा धन रखने के स्थान पर रखने की मान्यता है. 

हल्दी की गांठ और झाड़ू खरीदना भी माना जाता है शुभ धनतेरस पर साबुत हल्दी की गांठ खरीदना भी शुभ माना जाता है. हल्दी को धार्मिक कार्यों में मंगल और शुभता का प्रतीक माना गया है. इस दिन हल्दी की गांठ खरीदकर मां लक्ष्मी की पूजा में रख सकते हैं. पूजा के बाद इसे साफ और सुरक्षित स्थान पर रखने की परंपरा है. 

वहीं, धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदने का भी विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को घर की दरिद्रता दूर करने और साफ-सफाई से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए कई लोग इस दिन नई झाड़ू खरीदकर घर लाते हैं. 

कम बजट में भी कर सकते हैं धनतेरस की खरीदारी धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है. आप अपने बजट के हिसाब से साबुत धनिया, हल्दी की गांठ, कौड़ियां या पीतल के छोटे बर्तन खरीद सकते हैं. इस दिन सबसे जरूरी बात यह है कि अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी करें और भगवान धन्वंतरि व मां लक्ष्मी की पूजा करके परिवार की खुशहाली की कामना करें. 

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/dhanteras-2026-gold-silver-buying-budget-5-rupees-coriander-seeds-for-prosperity-tvisz-dskc-2689641-2026-11-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World