Dhanteras Gold Rates: धनतेरस पर खरीद रहे सोना? असली है या नकली, सिर्फ 2 मिनट में जानिए

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारत में धनतेरस पर सोना और चांदी की ज्वेलरी, सिक्‍के या बतर्न खरीदने का रिवाज शदियों से चलता आ रहा है. हर परिवार सोना या चांदी की कोई ना कोई एक वस्‍तु जरूर अपने घर पर लाने की कोशिश करता है. लेकिन ज्‍यादातर लोगों को यह पता नहीं होता है कि वह, जो सोने या चांदी की वस्‍तु खरीद रहे है...

भारत में धनतेरस पर सोना और चांदी की ज्वेलरी, सिक्‍के या बतर्न खरीदने का रिवाज शदियों से चलता आ रहा है. हर परिवार सोना या चांदी की कोई ना कोई एक वस्‍तु जरूर अपने घर पर लाने की कोशिश करता है. लेकिन ज्‍यादातर लोगों को यह पता नहीं होता है कि वह, जो सोने या चांदी की वस्‍तु खरीद रहे हैं, वह असली हैं या नकली? 

ऐसे में जब, वह धनतेरस के मौके पर सोना या चांदी खरीदने जाता है तो ठगी का शिकार हो जाता है. खासकर ऐसे वक्‍त में जब बाजार में नकली सोने-चांदी की चीजों की ज्‍यादा बिक्री हो रही है. अगर आप भी धनतेरस पर सोना या चांदी की कोई चीज खरीदने जा रहे हैं तो आपको नीचे बताए गए तरीकों से असली या नकली की पहचान कर लेनी चाहिए.  

BIS Care ऐप से जानें शुद्धता  इतना महंगा सोना खरीद रहे हैं, तो फिर Gold Jewellery खरीदते समय आपको इस बात का ध्यान भी रखना होगा कि कहीं आपके साथ कोई धोखा तो नहीं हो रहा, यानी आप जो सोना खरीद रहे हैं वो असली ही है, कहीं नकली तो नहीं. ऐसे सबसे पहले आप ज्वेलरी पर हॉलमार्क को देखें, जी हां, ये Hallmark साइन उस सोने की शुद्धता का प्रमाण होता है. आप BIS Care App के जरिए इसकी क्वालिटी से लेकर सभी डिटेल जान सकते हैं. इसके लिए अपने फोन इस ऐप को डाउनलोड करना होगा और इसे ओपन करने के बाद ज्वेलरी पर मौजूद 6 अंकों के हॉलमार्क नंबर को डालना होगा, फिर झटपट उससे जुड़ी सारी जानकारी आपके मोबाइल फोन पर होगी.  

चुंबक से असली-नकली की पहचान डिजिटल तरीके से Real Or Fake Gold की पहचान के बाद बात कर लेते हैं, पुराने तरीके के बारे में, जिसमें आप एक चुंबक का इस्तेमाल करते हुए उस ज्वेलरी की शुद्धता को कंफर्म कर सकते हैं, जिसे आप खरीद रहे हैं. इसका फंडा भी बिल्कुल आसान है. दरअसल, आपको करना सिर्फ ये है कि जो सोना आप खरीद रहे हैं, उसे एक चुंबक के संपर्क में लाएं. अगर चुंबक से सोना चिपक जाता है, तो फिर वो नकली है, जबकि अगर Gold को चुंबक के साथ लगाने पर ये उससे नहीं चिपक रहा है, तो सोना असली है.

विनेगर के इस्तेमाल से ऐसे परखें   सोने की शुद्धता की पहचान करने का तीसरा तरीका आपकी रसोई में इस्तेमाल होने विनेगर का यूज है. इसके लिए आप जो गोल्ड ज्वेलरी खरीद रहे हैं, उस पर विनेगर की कुछ बूंदों को डाल दें और महज कुछ मिनट तक उसे गौर से देखते रहें, अगर आपके हाथ में मौजूद उस सोने के आभूषण के रंग में किसी भी तरह का कोई चेंज दिखाई देता है, तो मान लीजिए वो सोना असली नहीं है. जबकि अगर सोने का रंग नहीं बदलता है, तो फिर इस स्थिति में आपका सोना असली है.

कैरेट के हिसाब से शुद्धता की जांच  यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता है. कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल ज्वेलरी में करते हैं. आभूषण पर कैरेट के हिसाब से ही हॉलमार्क बना होता है. जैसे 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916 दर्ज होता है, तो वहीं 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है.

फ्रॉड की यहां कर सकते हैं शिकायत  अगर गोल्ड खरीदते समय आप ऊपर बताए गए तरीकों से पहचान करते हैं और किसी भी तरह का फ्रॉड नजर आता है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप मानक ब्यूरो की वेबसाइट WWW.BIS.ORG.IN पर लॉगिन करके विजिलेंस पोर्टल में जाकर भी अपनी शिकायत फाइल कर सकते हैं. यहां पर आपको रजिस्टर कंप्लेंट पर क्लिक करना होगा और फिर अपने मोबाइल नंबर समेत अन्य मांगी गई डिटेल दर्ज करनी होगी, आपकी शिकायत पर एक्शन लिए जाने के बारे में आपको इन्फॉर्म भी किया जाएगा. 

Original Source
https://www.aajtak.in/business/utility/story/gold-silver-real-or-fake-check-by-four-method-on-dhanteras-tutd-dskc-2689643-2026-11-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World