Diwali Muhurt Trading: कल दिवाली के मौके पर होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानिए कबतक खुला रहेगा बाजार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
शेयर बाजार निवेशकों के लिए दिवाली के मौके पर स्‍टॉक खरीदने की परम्‍परा रही है. इसी के मद्देनजर, कल यानी 8 नवंबर को दिवाली वाले दिन कुछ देर के लिए शेयर बाजार खुलेगा. BSE और NSE दोनों एक्‍सचेंजों पर ट्रेडिंग जारी रहेगी. निवेशक इस दौरान अपने मनपसंद स्‍टॉक की खरीदारी कर सकेंगे. 

शेयर बाजार निवेशकों के लिए दिवाली के मौके पर स्‍टॉक खरीदने की परम्‍परा रही है. इसी के मद्देनजर, कल यानी 8 नवंबर को दिवाली वाले दिन कुछ देर के लिए शेयर बाजार खुलेगा. BSE और NSE दोनों एक्‍सचेंजों पर ट्रेडिंग जारी रहेगी. निवेशक इस दौरान अपने मनपसंद स्‍टॉक की खरीदारी कर सकेंगे. 

दिवाली के मौके पर शेयर खरीदना शुभ माना जाता है, क्‍योंकि इसी दिन से हिंदू कैलेंडर के अनुसार नववर्ष की शुरुआत भी होती है. ट्रेडिंग मुहूर्त सिर्फ दिवाली के मौके पर ही साल में एक बार होता है. हर बार की तरह ही इस बार भी ट्रेडिंग मुहूर्त एक घंटे के लिए होगा. बीएसई और एनएसई ने ट्रेडिंग मुहूर्त के समय की जानकारी दी है. आइए जानते हैं कितने से कितने बजे के बीच ट्रेडिंग मूहूर्त चलेगा. 

सिर्फ 1 घंटे के लिए खुलेगा बाजार रविवार को शेयर बाजार बंद ही रहता है, लेकिन इस बार रविवार को दिवाली होने के कारण ट्रेडिंग मुहूर्त के लिए शेयर बाजार खुला रहेगा. यह बाजार सिर्फ एक घंटे के लिए खुलेगा यानी 8 नवंबर को दोपहर बाद 2.20 से 3.30 बजे के बीच ट्रेडिंग मूहुर्त होगा और इसी समय के अंतराल तक शेयर बाजार खुला रहेगा.  

10 नवंबर को बीएसई और एनएसई में छुट्टी रविवार यानी 8 नवंबर को दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुलेंगे. सोमवार यानी 9 नवंबर को शेयर बाजारों में सामान्य कामकाज होगा. 10 नवंबर यानी मंगलवार को दिवाली-बलिप्रतिपदा पर बीएसई और एनएसई दोनों बंद रहेंगे. इस महीने 24 तारीख यानी मंगलवार को भी शेयर बाजारों में प्रकाश गुरुपर्व की छुट्टी रहने वाली है. 

7वें दिन शेयर बाजारों में शानदार तेजी दिवाली से पहले ही शेयर बाजार में इन दिनों गजब की रैली देखने को मिली है. 6 नवंबर को लगातार सातवें दिन भारतीय शेयर बाजारों में तेजी रही. निफ्टी 2.01 फीसदी यानी 493.75 अंक चढ़कर 25,030 पर बंद हुआ और सेंसेक्स 2.17 फीसदी यानी 1,718 अंक के उछाल के साथ 81,028 पर बंद हुआ. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Original Source
https://www.aajtak.in/business/news/story/diwali-stock-market-muhurt-trading-date-timing-update-tutd-dskc-2690753-2026-11-07?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Markets