सब्जी और राशन खरीदने गए थे लोग, अचानक किराना स्टोर में बजने लगा DJ, शॉपिंग छोड़ करने लगे डांस

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
आमतौर पर लोग किराना स्टोर या सुपरमार्केट में घर का सामान खरीदने जाते हैं. कोई सब्जियां खरीदता है तो कोई दूध, राशन और रोजमर्रा की जरूरत का दूसरा सामान. लोग अपनी ट्रॉली लेकर स्टोर में घूमते हैं और सामान खरीदकर घर लौट जाते हैं. लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में एक किराना स्टोर के अंदर ऐस...

आमतौर पर लोग किराना स्टोर या सुपरमार्केट में घर का सामान खरीदने जाते हैं. कोई सब्जियां खरीदता है तो कोई दूध, राशन और रोजमर्रा की जरूरत का दूसरा सामान. लोग अपनी ट्रॉली लेकर स्टोर में घूमते हैं और सामान खरीदकर घर लौट जाते हैं. लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में एक किराना स्टोर के अंदर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी. यहां लोग सामान खरीदने पहुंचे थे, लेकिन अचानक स्टोर का माहौल किसी पार्टी जैसा हो गया. देखते ही देखते शॉपिंग करने आए लोग अपनी ट्रॉली छोड़कर डांस करने लगे.

किराना स्टोर के अंदर लगा डीजे, शुरू हो गई पार्टी दरअसल, अहमदाबाद के एक किराना स्टोर में लोगों के लिए खास पार्टी का आयोजन किया गया था. इस पार्टी में डीजे भी बुलाया गया था. आमतौर पर जहां लोग सामान की लिस्ट लेकर खरीदारी करते नजर आते हैं, वहां इस बार म्यूजिक और डांस का माहौल था. सोशल मीडिया यूजर शिवानी जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास पल का वीडियो शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में शिवानी अपनी दोस्तों के साथ कैमरे के सामने नजर आती हैं. इसके बाद वीडियो में किराना स्टोर के अंदर का नजारा दिखाई देता है.

स्टोर के बीचों-बीच एक महिला डीजे म्यूजिक बजाती नजर आती है. उसके आसपास कई लोग इकट्ठा होकर गानों पर डांस कर रहे होते हैं. खास बात यह थी कि ये सभी लोग वहां खरीदारी करने आए थे, लेकिन डीजे की धुन सुनकर खुद को डांस करने से रोक नहीं पाए.

शॉपिंग छोड़ डांस करने लगे लोग वीडियो में देख सकते हैं कि स्टोर के अंदर मौजूद लोग म्यूजिक का खूब आनंद ले रहे हैं. कोई अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा है तो कोई गानों की धुन पर झूमता दिखाई दे रहा है. सुपरमार्केट की गलियां कुछ देर के लिए डांस फ्लोर बन गईं. इस वीडियो को शेयर करते हुए शिवानी ने लिखा कि अहमदाबाद में कुछ भी हो सकता है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि अहमदाबाद में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. वहीं, एक यूजर ने पुराने अहमदाबाद को याद करते हुए लिखा कि पहले लोग यहां मैगी खाने जैसी छोटी-छोटी चीजों के लिए बाहर जाते थे, लेकिन अब शहर में ऐसे अनोखे आयोजन देखने को मिल रहे हैं.

एक दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि सोचिए, कोई व्यक्ति घर के लिए सब्जियां खरीदने आया हो और उसे अचानक स्टोर में डीजे पार्टी मिल जाए. वह तो शायद डांस के चक्कर में रविवार के खाने के लिए पत्तागोभी खरीदना ही भूल जाए. फिलहाल, किराना स्टोर के अंदर हुई इस अनोखी पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इसने दिखा दिया कि कभी-कभी लोग रोजमर्रा के कामों के बीच भी मनोरंजन का मौका ढूंढ ही लेते हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/ahmedabad-grocery-store-dj-party-customers-leave-shopping-carts-to-dance-rttw-dskc-2684674-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World