बेड के नीचे भी पहुंच जाएगा, सीढ़ी भी पार करेगा... Dreame X60 Ultra रोबोट वैक्यूम क्लीनर भारत में लॉन्च

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
घर की सफाई के लिए अब सिर्फ झाड़ू-पोंछा ही नहीं, बल्कि ऐसा रोबोट भी आ गया है जो खुद घर में घूमकर धूल साफ कर सकता है, पोछा लगा सकता है और सफाई के बाद अपने मॉप तक धो सकता है. Dreame ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप रोबोट वैक्यूम X60 Ultra Complete लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹1,34,999 रखी...

घर की सफाई के लिए अब सिर्फ झाड़ू-पोंछा ही नहीं, बल्कि ऐसा रोबोट भी आ गया है जो खुद घर में घूमकर धूल साफ कर सकता है, पोछा लगा सकता है और सफाई के बाद अपने मॉप तक धो सकता है. Dreame ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप रोबोट वैक्यूम X60 Ultra Complete लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹1,34,999 रखी गई है.

कीमत सुनकर यह आम रोबोट वैक्यूम से काफी अलग लग सकता है. लेकिन कंपनी ने इसमें सिर्फ ज्यादा सक्शन पावर देने के बजाय घर की सफाई के लगभग हर काम को अपने आप करने की कोशिश की है. यह इतना पतला है कि बेड, सोफा और कैबिनेट के नीचे भी जा सकता है. साथ ही यह रास्ते में पड़े सामान को पहचानकर उनसे बचने का दावा करता है. ऊपर लगा सेंसर खुद से नीचे चला जाता है ताकि टाइट स्पेस में भी सफाई हो सके. ये रोबोट 

X60 Ultra Complete की सबसे खास चीज इसका डिजाइन है. इसकी ऊंचाई सिर्फ 7.95 सेंटीमीटर है. इसमें लगा सेंसर जरूरत के हिसाब से ऊपर-नीचे हो सकता है. खुली जगह में यह ऊपर उठकर आसपास का मैप बनाता है और कम ऊंचाई वाली जगह में नीचे हो जाता है.इसका मतलब है कि जिस जगह आम रोबोट वैक्यूम फंस सकता है, वहां यह ज्यादा आसानी से पहुंचने के लिए बनाया गया है.

रोबोट में दो AI कैमरे दिए गए हैं, जो कंपनी के मुताबिक 280 से ज्यादा तरह की चीजों को पहचान सकते हैं. इनमें छोटे सामान और घर में पड़ी दूसरी चीजें शामिल हैं. इसका मकसद यह है कि सफाई के दौरान रोबोट सामान से टकराए नहीं और रास्ता बदल सके.

ये घर के अंदर या बैलकनी के डबल लेयर स्टेप भी चढ़ सकता है. 8.8cm तक के हर्डल पार कर लेता है. इसके लिए इसमें डुअल रिट्रैक्टेबल लेग्स और स्विंग आर्म दिए गए हैं जो लिफ्ट हो कर ऊपर चढ़ सकता है.

Dreame ने इसमें 35,000Pa की सक्शन पावर दी है. कंपनी इसे अपनी कैटेगरी में सबसे ज्यादा सक्शन पावर बताती है. इसके साथ नया ब्रश सिस्टम दिया गया है, जिसे खास तौर पर बाल और दूसरे कचरे को उठाने के लिए बनाया गया है. यानी घर में पालतू जानवर हैं या फर्श पर बाल ज्यादा गिरते हैं, तो रोबोट का सिस्टम ऐसे कचरे को उठाने पर ज्यादा फोकस कर सकता है.

कंपनी के मुताबिक इसमें ब्रश में बाल फंसने की समस्या को कम करने के लिए भी खास डिजाइन दिया गया है. हालांकि इन दावों की असली तस्वीर लंबे समय के इस्तेमाल और स्वतंत्र टेस्ट के बाद ही साफ होगी.

X60 Ultra Complete सिर्फ धूल खींचने वाला रोबोट नहीं है. इसमें दो घूमने वाले मॉप पैड दिए गए हैं, जो 230 आरपीएम की स्पीड से काम कर सकते हैं. इन पर 15N तक का दबाव भी लगाया जाता है, ताकि फर्श पर जमी गंदगी को रगड़कर साफ किया जा सके.

यह भी पढ़ें: Dreame L50s Pro Ultra: पावरफुल रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर, क्या इंसानों से बेहतर सफाई कर सकता है?

सबसे दिलचस्प हिस्सा इसकी सफाई के बाद शुरू होता है. रोबोट अपने मॉप पैड को डॉक में ले जाकर 100 डिग्री सेल्सियस तक गर्म पानी से साफ कर सकता है. इसके बाद गर्म हवा से उन्हें सुखाने का सिस्टम भी दिया गया है.यानी हर बार मॉप निकालकर धोने और सुखाने की जरूरत कम हो सकती है.

रोबोट वैक्यूम की एक आम समस्या यह होती है कि वह दीवार और फर्नीचर के बिल्कुल किनारे तक नहीं पहुंच पाता. X60 Ultra Complete में इसके लिए डुअल फ्लेक्स आर्म सिस्टम दिया गया है. इसमें साइड ब्रश और मॉप बाहर की तरफ बढ़ सकते हैं, जिससे कोनों और किनारों तक सफाई पहुंचाने की कोशिश की जाती है. कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम उन जगहों तक भी सफाई पहुंचा सकता है जहां सामान्य रोबोट आसानी से नहीं पहुंचते.

इस रोबोट में एआई कैमरों के साथ गंदगी पहचानने वाला सिस्टम भी दिया गया है. कंपनी के मुताबिक यह धूल, बाल, छोटे कण और कुछ तरह के गीले दाग पहचान सकता है और उसके हिसाब से सफाई का तरीका बदल सकता है.

पालतू जानवरों वाले घरों के लिए भी इसमें कुछ खास फीचर हैं. यह खाने के कटोरे और लिटर बॉक्स जैसी चीजों को पहचान सकता है. ऐप के जरिए पेट की लोकेशन देखने और सफाई के दौरान उसकी तस्वीर लेने जैसे फीचर भी दिए गए हैं.

भारत में Dreame X60 Ultra Complete की कीमत ₹1,34,999 है. इसकी बिक्री 22 सितंबर से Dreame की वेबसाइट पर शुरू होगी. Amazon पर यह 27 सितंबर से मिलेगा. इसके अलावा क्रोमा और चुनिंदा रिटेल स्टोर पर भी इसे खरीदा जा सकेगा. कंपनी एक साल की वारंटी दे रही है और भारत के 160 से ज्यादा शहरों में सर्विस नेटवर्क होने की बात कहती है. इसकी कीमत साफ बताती है कि Dreame इसे सामान्य रोबोट वैक्यूम के बजाय प्रीमियम स्मार्ट होम डिवाइस के तौर पर पेश कर रही है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/dreame-x60-ultra-complete-robot-vacuum-launched-india-price-features-ttecm-dskc-2649307-2026-09-21?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business