DU के छात्रों पर यूं बरसेंगी नौकरियां, आ रही 85 से ज्यादा कंपनियां! लेकर जाना न भूलें ये डॉक्यूमेंट
पढ़ाई पूरी करने के बाद से नौकरी खोजना बहुत बड़ा टास्क होता है खासकर के तब जब आज के समय में नौकरी को लेकर कोई सुरक्षा नहीं रह गई है. इस बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों को बेहद खास मौका दिया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) नॉर्थ कैंपस में अपना दूसरा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजिक करने जा रही है. इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए अब तक 4000 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है.
इस प्लेसमेंट ड्राइव की जो बात सबसे ज्यादा छात्रों को आकर्षित कर रही है, वह है 10 लाख से ज्यादा का सालाना पैकेज. वहीं, इंटर्नशिप के छात्रों को 60,000 तक का स्टाइपेंड. लेकिन इसके लिए छात्रों को थोड़ा सावधानी से काम करना होगा. इसका आयोजन 7 अक्टूबर को होगा लेकिन इसके पहले उन्हें मालूम होना चाहिए कि इसके लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी.
बता दें कि डीयू 'अवसर' दिल्ली यूनिवर्सिटी का एक बड़ा प्लेसमेंट और इंटर्नशिप फेयर है, जिसका आयोजन डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) और डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर (DWS) के ऑफिस द्वारा किया जा रहा है. इसका उद्देश्य छात्रों को अलग-अलग कंपनियों से जोड़ना है जिससे वह अपने करियर की अच्छी शुरुआत कर सकें.
सवाल ये है कि क्या कोई भी इस ड्राइव में आवेदन कर सकता है? तो इसका जवाब है जो छात्र DU से वर्तमान में बैचलर डिग्री, पोस्टग्रेजुएशन डिग्री या पीएचडी कर रहे हैं. वह इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
10 लाख से ज्यादा का पैकेज... 85 कंपनियां
बता दें कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में सबसे ज्यादा सालाना पैकेज 10 लाख से ज्यादा है. वहीं, इंटर्न को हर महीने 60,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. इसके लिए 85 से ज्यादा कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है. इसमें SPRIX जापान, टीच फॉर इंडिया, कोटक लाइफ, PPG फाउंडेशन, इन्फ्लुंजियो (Influngio), सुरासा (Surasa), डियर सर ई-लर्निंग, कैम्ब्रिज स्कूल, भारती भवन, अनथिंकेबल सॉल्यूशंस, मुथूट फाइनेंस, वर्डिक्टो (Verdicto), कनेक्ट जॉब्स, LSSSDC, इंटेलेक्सिया टेक और हेजलनट साइबॉर्ग इंफ्रा सॉल्यूशंस जैसी कंपनियां शामिल है.