'मेरे से पंगा लिया @#$, पानी नहीं पिया आजतक', चेयरमैन पति और EO में तकरार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Rajasthan News: जयपुर के बस्सी नगरपालिका में नया बोर्ड बनते ही सफाई व्यवस्था को लेकर विवाद खड़ा हो गया. नगरपालिका में भाजपा की चेयरमैन निर्मला खोलिया के पति और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विकेश खोलिया और नगरपालिका अधिशासी अधिकारी (EO) दुर्गाशंकर मौर्य के बीच तीखी तकरार का वी...

Rajasthan News: जयपुर के बस्सी नगरपालिका में नया बोर्ड बनते ही सफाई व्यवस्था को लेकर विवाद खड़ा हो गया. नगरपालिका में भाजपा की चेयरमैन निर्मला खोलिया के पति और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विकेश खोलिया और नगरपालिका अधिशासी अधिकारी (EO) दुर्गाशंकर मौर्य के बीच तीखी तकरार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में चेयरमैन पति विकेश खोलिया ईओ से सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते और अपशब्द बोलते नजर आ रहे हैं.

इसी दौरान खोलिया ने ईओ को धमकाते हुए कहा, ''मेरे से पंगा लिया @#$, पानी नहीं पिया.'' उन्होंने यह भी कहा कि अगर नौकरी करनी है तो जनता की बात भी सुननी पड़ेगी.

विवाद के दौरान चेयरमैन पति ने ईओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके कथित 'काले कारनामों का चिट्ठा' सामने आने की बात कही और जेल जाने तक की बात कही. घटना के बाद नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी और सफाईकर्मी ईओ के समर्थन में उतर आए. 

ईओ के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने काम बंद कर नगरपालिका कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया. इससे नगरपालिका में कामकाज प्रभावित हुआ.

बाद में समझाइश के बाद अधिकारी-कर्मचारी और सफाईकर्मी धरने से उठे और काम पर लौट गए. हालांकि, चेयरमैन पति और ईओ के बीच हुए इस विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Original Source
https://www.aajtak.in/rajasthan/story/jaipur-bassi-municipality-chairman-husband-vikesh-kholia-eo-durgashankar-maurya-lcln-strc-2659569-2026-10-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World