ERTIGA का बिगड़ा खेल... इस 7-सीटर CNG फैमिली कार पर टूटे लोग
भारतीय बाजार में CNG कारों की बढ़ती लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. पेट्रोल की बढ़ती कीमतें, E20 को लेकर मचा घमासान लोगों को CNG की तरफ धकेल रहा है.
सीएनजी की बढ़ती डिमांड को देखते हुए ज्यादातर वाहन निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में उतर रही हैं. हाल ही में किआ ने Carens CNG को लॉन्च किया है.
अब कंपनी का कहना है कि, Carens CNG और Carens Clavis CNG ने लॉन्च के महज दो महीने के भीतर बिक्री का नया आंकड़ा छू लिया है.
सितंबर 2026 में लॉन्च हुई इन दोनों गाड़ियों की अब तक 6,200 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है. ये किआ की पहली कंपनी फिटेड सीएनजी कार है.
Kia ने इन दोनों CNG एमपीवी की खरीद को और आकर्षक बनाने के लिए अस्योर्ड बायबैक प्रोग्राम भी लॉन्च किया है.
इसके तहत ग्राहकों को तीन साल बाद गाड़ी की कीमत का अधिकतम 75 फीसदी तक रेजिडुअल वैल्यू मिलने का वादा किया जा रहा है.
Carens Clavis रेंज में 6 और 7 सीटों का विकल्प मिलता है. इसमें 26.62 इंच का डुअल पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 12.25 इंच की दो HD स्क्रीन शामिल हैं.
इसके अलावा सेगमेंट में पहली बार इंफोटेंमेंट और टेंप्रेचर कंट्रोल के लिए स्वैप स्विच दिया गया है. गाड़ी में डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी मिलते हैं.
इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर भी दिए गए हैं. दूसरी रो की सीटों में वन-टच टम्बल फंक्शन मिलता है, जिससे तीसरी रो तक पहुंचना आसान हो जाता है.
चुनिंदा वेरिएंट में 20 ऑटोनॉमस फीचर्स के साथ लेवल-2 ADAS भी मिलता है. सेफ्टी के लिए सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं.
कंपनी ने CNG सिस्टम के हिसाब से इंजन की ट्यूनिंग और सस्पेंशन सेटिंग्स में भी बदलाव किया है. दोनों MPV में 60 लीटर का CNG टैंक दिया गया है.
ड्राइवर की सुविधा के लिए इसमें अलग से फ्यूल-चेंज स्विच मिलता है, जिससे पेट्रोल और CNG के बीच बदलना आसान होता है.
इसके अलावा 4.2 इंच का कलर TFT MID दिया गया है, जिसमें CNG के साथ कितनी दूरी तय की जा सकती है, इसकी जानकारी भी मिलती है.
Kia Carens CNG की कीमत 12.12 लाख रुपये Carens Clavis CNG की कीमत 12.39 लाख रुपये से शुरू होती है.
बाजार में इसका सीधा मुकाबला Maruti Ertiga से है. जिसके सीएनजी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये है.


