शाहनवाज ने हिंदू बनकर प्यार में फंसाया, नई गर्लफ्रेंड संग Ex ने पकड़ा तो चढ़ा दी कार! लखनऊ का खौफनाक VIDEO

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने एक लड़की को तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी शाहनवाज और पीड़िता अनामिका पहले से एक दूसरे को जानते थे.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने एक लड़की को तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी शाहनवाज और पीड़िता अनामिका पहले से एक दूसरे को जानते थे.

आरोप है कि शाहनवाज ने अपनी असली पहचान छिपाकर और हिंदू बनकर अनामिका को अपने प्यार में फंसाया था. जब अनामिका को उसकी असलियत पता चली तो आरोपी ने उसे कार से टक्कर मार दी. 

इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जनेश्वर पार्क के सामने पीड़िता कार की बोनट पर है और आरोपी कार से उसे घसीट रहा है. आसपास मौजूद लोग कार पर पत्थर फेंककर उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो फरार हो जाता है.

चश्मदीद ने बताया कि अनामिका स्कूटी से यहां पहुंची थी और सड़क पर खड़ी कार को रोकने की कोशिश की. आरोप है कि चालक ने कार तेजी से आगे बढ़ा दी और युवती कुछ दूरी तक उसके साथ घिसटती चली गई. मौके पर मौजूद लोगों ने कार रुकवाने के लिए आवाज लगाई और पत्थर भी फेंके, लेकिन चालक नहीं रुका. चश्मदीद ने करीब 200–300 मीटर तक घसीटे जाने की बात कही है.

जानकारी के मुताबिक, अनामिका सुबह सुबह चाय पीने जनेश्वर मिश्र पार्क के पास गई थी. उसी दौरान कार सवार शाहनवाज दूसरी लड़कियों के साथ चाय की टपरी पर पहुंचा था. शाहनवाज यश ठाकुर बनकर अनामिका के साथ रिलेशनशिप में था. शाहनवाज अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था. इस दौरान एक्स गर्लफ्रेंड ने उसको जनेश्वर मिश्र पार्क में देखा.

इसके बाद अनामिका ने उसे रोकने की कोशिश की और इसी दौरान उसे को पता चला वो यश नहीं, बल्कि शाहनवाज है. ऐसे में पीड़िता ने उस पर धोखेबाजी के आरोप लगाए. लेकिन आरोपी शाहनवाज उसे अपनी कार से टक्कर मारकर फरार हो गया. अब पीड़िता को CHC में मेडिकल के लिए भेजा गया है.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले का संज्ञान लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस कार नंबर के आधार पर आरोपी को ढूंढ रह है.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/lucknow-woman-hit-by-car-accuse-ex-boyfriend-shahnawaz-false-hindu-identity-ntc-drmt-rpti-2643825-2026-09-16?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World