EXCLUSIVE: मुजफ्फरनगर दंगों से लेकर राम मंदिर तक... ओवैसी ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- मुसलमान अपनी लीडरशिप खुद बनाएंगे

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम नेतृत्व और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश मुसलमानों को नेता की तरह नहीं, बल्कि वोटर की तरह देखते हैं. ओवैसी ने सपा विधायकों से राम मंदिर दर्शन के मुद्दे ...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम नेतृत्व और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश मुसलमानों को नेता की तरह नहीं, बल्कि वोटर की तरह देखते हैं. ओवैसी ने सपा विधायकों से राम मंदिर दर्शन के मुद्दे पर अखिलेश से सवाल करने को भी कहा.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला है.

ओवैसी ने मुस्लिम नेतृत्व की बात करते हुए कहा कि अब मुसलमान अपनी लीडरशिप खुद तैयार करेंगे. उन्होंने कहा, "अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, हम अब तुम्हारे सामने कुर्सी डालकर बैठेंगे और बात करेंगे."

ओवैसी के मुताबिक, अखिलेश यादव मुसलमानों को सिर्फ वोटर के तौर पर देखते हैं, नेता के तौर पर नहीं. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को अपनी राजनीतिक नेतृत्व क्षमता विकसित करनी होगी और अपनी बात सम्मान के साथ रखनी होगी.

#WATCH | Lucknow | AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, "...Akhilesh Yadav should go ahead, name one! Pick anyone from your party and step aside to let them lead. Who is stopping you? You were the Chief Minister for so many years, and your tenure ended in 2017. Now you talk about having a Muslim Chief Minister? Take a look at yourself in the mirror! Remember the Muzaffarnagar incident? More than 50,000 people were left homeless. How can you even talk about 'safety'? Our alliance has been formed with mutual respect, with the aim of providing a strong political alternative for Uttar Pradesh. We have named Chandrashekhar Sahab as our Chief Ministerial candidate...They are feeling uneasy now, which is why they are making such nonsensical and erratic statements..."

SP विधायकों से बोले- अखिलेश से पूछें, राम मंदिर क्यों जा रहे?

ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के सांसदों और विधायकों को भी सवाल उठाने की सलाह दी. उन्होंने आजम खान का जिक्र करते हुए कहा कि वह बाबरी मस्जिद कमेटी के कन्वीनर थे.

ओवैसी ने सवाल उठाया कि जब आजम खान से मिलने जा रहे हैं तो सपा के नेता अखिलेश यादव से यह सवाल क्यों नहीं पूछते कि पार्टी के नेता राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या क्यों जा रहे हैं?

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "How's the josh? यह जा रहे हैं अयोध्या, हम थोड़ी जा रहे हैं."

ओवैसी ने कहा कि सपा के नेताओं को इस मुद्दे पर अखिलेश यादव से सवाल करना चाहिए. यह बयान राम मंदिर जाने को लेकर सपा के भीतर राजनीतिक चर्चा और मुस्लिम मतदाताओं के बीच पार्टी के रुख पर ओवैसी के सवालों को दिखाता है.

ओवैसी ने अखिलेश यादव पर मुस्लिम समाज को राजनीतिक नेतृत्व में पर्याप्त जगह नहीं देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को सिर्फ वोट देने वाले समुदाय के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम समाज अपनी लीडरशिप खुद तैयार करेगा और राजनीतिक फैसलों में सम्मान के साथ हिस्सेदारी मांगेगा.

जब उनसे पूछा गया कि वह खुद मुस्लिम नेतृत्व की बात कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर चंद्रशेखर को आगे कर रहे हैं, तो ओवैसी ने कहा कि बिल्कुल, उन्हें मान-सम्मान के साथ मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर आगे रखा जाएगा.

चंद्रशेखर को CM चेहरा बनाने पर क्या बोले ओवैसी?

ओवैसी ने बताया कि गठबंधन के नेताओं के बीच सीटों को लेकर बातचीत हुई है और सीटें लगभग तय हैं. उन्होंने कहा कि कुछ सीटों पर थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है, लेकिन गठबंधन का बड़ा मकसद उत्तर प्रदेश की जनता को मजबूत राजनीतिक विकल्प देना है.

उन्होंने कहा कि राज्य में डर और खौफ का माहौल है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: अखिलेश की टेंशन या मायावती की राह का रोड़ा.... चंद्रशेखर-ओवैसी की दोस्ती का क्या होगा इफेक्ट?

ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी गठबंधन में आने का न्योता दिया है. उन्होंने सवाल किया कि सपा बार-बार सरकार बनाने की बात करती है, लेकिन आखिर उसकी सरकार कब बनेगी?

ओवैसी से पूछा गया कि क्या आजम खान आने वाले समय में इस तीसरे मोर्चे का हिस्सा बन सकते हैं. इस पर उन्होंने कहा कि आजम खान के खिलाफ चल रही कानूनी परेशानियां जल्द से जल्द खत्म होनी चाहिए.

ओवैसी ने कहा कि उनका गठबंधन सभी को साथ लेकर चलना चाहता है. उन्होंने ब्राह्मण समुदाय का जिक्र करते हुए कहा कि उनके गठबंधन में सभी वर्गों के लिए जगह है.

ओवैसी ने अपने गठबंधन को B टीम कहे जाने पर भी पलटवार किया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक-दूसरे को B टीम कहने से कुछ हासिल नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि कुछ नेता उन्हें गालियां दे रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं. ओवैसी ने तबलीगी जमात का जिक्र करते हुए भी सवाल उठाया कि उसे किसने बंद करवाया था.

उन्होंने कहा कि जब कोई नेता खुद किसी जगह चुनाव लड़ने पहुंचता है तो दूसरे को B टीम कहने लगता है.

ओवैसी ने अखिलेश यादव के 'सियासत के सौदागर' वाले बयान पर भी जवाब दिया. उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए अखिलेश पर आरोप लगाया कि उस समय वह चुप थे.

ओवैसी ने सैफई में हुए कार्यक्रमों का जिक्र कर भी अखिलेश पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब दंगे हो रहे थे, तब लोगों की परेशानी पर ध्यान नहीं दिया गया और अब राजनीतिक बयान दिए जा रहे हैं.

इससे पहले ओवैसी ने मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान 50 हजार से ज्यादा लोगों के बेघर होने का दावा करते हुए अखिलेश यादव से सुरक्षा के मुद्दे पर सवाल किया था.

उत्तर प्रदेश में हिंदू वोट कटने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर भी ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस बारे में चुनाव आयोग से पूछा जाना चाहिए कि कितने लोगों को मृत दिखाया गया और कितने घुसपैठिए पाए गए.

ओवैसी ने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले में आंकड़े स्पष्ट करने चाहिए.  

Original Source
https://www.aajtak.in/elections/assembly-chunav/story/asaduddin-owaisi-akhilesh-yadav-muslim-leadership-azam-khan-ram-temple-chandrashekhar-up-ntc-agkp-dskc-2694638-2026-11-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology