FATF को धोखा देने के लिए पाकिस्तान का नया पैंतरा, आतंकी मसूद अजहर पर 70 लाख का घोषित किया इनाम

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी FATF की अक्टूबर में होने वाली प्लीनरी से पहले पाकिस्तान ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. पाकिस्तान की राष्ट्रीय जांच एजेंसी FIA ने अपनी मोस्ट वांटेड आतंकियों की रेड बुक जारी की है, जिसमें मसूद अजहर पर ...

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी FATF की अक्टूबर में होने वाली प्लीनरी से पहले पाकिस्तान ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. पाकिस्तान की राष्ट्रीय जांच एजेंसी FIA ने अपनी मोस्ट वांटेड आतंकियों की रेड बुक जारी की है, जिसमें मसूद अजहर पर 70 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

हर पांच साल में जारी होने वाली इस रेड बुक में मसूद अजहर का नाम शामिल किया गया है. पाकिस्तान की इस कार्रवाई को FATF की प्लीनरी से पहले की गई दिखावटी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: हूतियों से जंग के लिए सऊदी जाएंगे 100000 पाकिस्तानी यूथ? इस सीनेटर ने मुनीर को दी वार्निंग

मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान पहले भी ऐसे दावे करता रहा है. 2021 में FATF की ग्रे लिस्ट से निकलने और मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवालों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया था कि वह देश से गायब हो गया है और अफगानिस्तान में है.

उसी साल FIA ने मसूद अजहर पर 50 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. अब पांच साल बाद जारी हुई नई रेड बुक में इस रकम को बढ़ाकर 70 लाख रुपये कर दिया गया है.

पाकिस्तान लगातार दावा करता रहा है कि मसूद अजहर पाकिस्तान में नहीं, बल्कि अफगानिस्तान में है. ऐसे में उस पर इनाम बढ़ाने के ऐलान ने पाकिस्तान की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रॉफी 'छीनकर' मोहसिन नकवी बन गए पाकिस्तान के हीरो! पाक फैन ने कहा- शाबाश सर, सामने आया चौंकाने वाला VIDEO

मसूद अजहर का नाम भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को निशाना बनाकर कार्रवाई की थी.

अब FATF की अक्टूबर प्लीनरी से ठीक पहले मसूद अजहर पर 70 लाख रुपये का इनाम घोषित किए जाने को लेकर पाकिस्तान की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं. सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई वास्तव में मसूद अजहर को पकड़ने की कोशिश है या FATF के सामने कार्रवाई का दिखावा?

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/masood-azhar-bounty-70-lakh-pkr-jaish-e-mohammad-chief-fatf-meeting-ntc-mnrd-dskc-2642518-2026-09-14?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World