आ रही Flipkart पर साल की सबसे बड़ी सेल, डेट और डील्स हुईं लीक
Flipkart पर साल की सबसे बड़ी सेल आ रही है, जिसका नाम बिग बिलियन डेज सेल होता है. इस सेल का बहुत से लोगों को इंतजार रहता है.
Flipkart Big Billion Days Sale की सेल डेट को लेकर खुलासा हो गया है. एक लीक्स रिपोर्टस में सेल की तारीख और डील्स के बारे में बताया है.
मीडिया रिपोर्ट में सोशल मीडिया के हवाले से बताया है कि अक्टूबर महीने में सेल शुरू होगी.
रिपोर्ट में बताया है कि Flipkart बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्तूबर से शुरू हो सकती है. हालांकि अभी तक ईकॉमर्स ने इस सेल डेट को कंफर्म नहीं किया है.
फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा, यानी प्लस मेंबर्स 8 अक्तूबर से ही सेल का फायदा उठा सकेंगे.
सोशल मीडिया पर एक पोस्टर सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें दावा किया है कि 9 अक्टूबर से सेल शुरू होगी. हालांकि कंपनी ने अभी कंफर्म नहीं किया है.
सेल के दौरान बैंक ऑफर भी मिलेगा, जिसके तहत 10 परसेंट तक के डिस्काउंट का फायदा उठा सकेंगे.
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान ढेरों ऑफर्स और डील्स मिलेंगी. स्मार्टफोन से लेकर लाइफ स्टाइल तक के सामान पर ऑफर मिलेंगे.
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान सैमसंग से iPhone तक को सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. हालांकि अभी डील्स का खुलासा नहीं हुआ है.
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान सस्ते दाम में मोबाइल असेसरीज आदि को खरीदा जा सकेगा. इसमें पावर बैंक, मोबाइल चार्जर आदि को खरीद सकेंगे.

