Flipkart सेल में ₹9 हजार से कम में 6000mAh बैटरी वाला फोन!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अगर आप भी बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं और कम कीमत में अच्छा फोन ढूंढ रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल में एक खास ऑफर आने वाला है.

अगर आप भी बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं और कम कीमत में अच्छा फोन ढूंढ रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल में एक खास ऑफर आने वाला है.

9 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल शुरू होने वाली है. इस सेल में Boltt Evo स्मार्टफोन की कीमत पर 1,000 रुपये की सीधी छूट देखने को मिल रही है.

Boltt Evo स्मार्टफोन की कीमत बिना ऑफर 10 हजार रुपये है, लेकिन सेल में इसकी कीमत 8,999 रुपये हो जाएगी.

10 हजार से कम कीमत में इस स्मार्टफोन में आपको 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जिसकी मदद से आप पूरे दिन बिना चार्ज किए फोन चला सकते हैं.

कैमरा की बात की जाए तो आपको 50MP + 2MP का कैमरा सेटअप देखने को मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

डिस्प्ले की बात की जाए तो आपको 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है. साथ ही इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस स्मूद रहता है.

इस स्मार्टफोन को लेकर कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये करीब 2 दिन तक नॉन-स्टॉप चल सकता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें T7250 Octa Core प्रोसेसर मिलता है. ये प्रोसेसर रोज के छोटे-मोटे काम और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है.

स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान लें, ये 4G फोन है. ये स्मार्टफोन उन लोगों के लिए है जो घर से बाहर रहते हैं और फोन को बार-बार चार्ज नहीं कर पाते हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/technology/bolt-evo-6000mah-battery-phone-flipkart-bbd-sale-prym-286238-01-10-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World