'Flydubai फ्लाइट अटैक के लिए ईरान ही जिम्मेदार', ट्रंप ने शेयर किया 'पर्सनल' व्यू

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लाईदुबई फ्लाइट में हुए हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह "पर्सनली" मानते हैं कि इस हमले के पीछे ईरान जिम्मेदार था. व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों के सवाल पर ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि फ्लाइट में हुए ...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लाईदुबई फ्लाइट में हुए हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह "पर्सनली" मानते हैं कि इस हमले के पीछे ईरान जिम्मेदार था. व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों के सवाल पर ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि फ्लाइट में हुए हमले के लिए ईरान जिम्मेदार है. ट्रंप ने जवाब दिया, "हां, मैं ऐसा मानता हूं. मैं निजी तौर पर ऐसा मानता हूं."

यह मामला 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में सामने आया था. दुबई से तेल अवीव जा रही इस फ्लाइट में ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी ने कॉकपिट के अंदर भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया था. उसने कैप्टन पर कुल्हाड़ी से हमला किया और कथित तौर पर विमान को नीचे गिराने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: 'पहले से मालूम था वो मुसीबत है...', फ्लाईदुबाई को-पायलट को लेकर जेडी वेंस ने उठाए सवाल

हमले में स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्री और ड्यूटी से बाहर मौजूद दूसरे क्रू मेंबर अंदर पहुंच सके और हम्मामी को काबू कर लिया गया.

इस दौरान विमान तेजी से नीचे आया. करीब दो मिनट में विमान लगभग 16 हजार फीट नीचे चला गया. इसके बाद हाइजैकिंग से जुड़ा इमरजेंसी सिग्नल भेजा गया और विमान को डायवर्ट कर सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में सवार सभी 180 लोग विमान से सुरक्षित बाहर निकल गए.

रविवार को प्रकाशित द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट में कहा गया कि हमामी की कथित योजना विमान को इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट की तरफ ले जाने की थी. हिब्रू मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया गया कि हमामी को UAE में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि कैप्टन मच्छार को काबू करने के बाद वह सामान्य तरीके से फ्लाइट चलाता, जरूरी लैंडिंग क्लियरेंस हासिल करता और फिर विमान को एयरपोर्ट की किसी सुविधा या वहां खड़े विमान से टकरा देता.

हमले को नाकाम करने में कैप्टन स्मित मच्छार की भूमिका की काफी चर्चा हुई है. इलाज के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में उन्हें "इजरायल, भारत और दुनिया का हीरो" बताया था. नेतन्याहू और स्मित के बीच सीधे फोन कॉल के बाद इजरायली सरकार ने स्मित और उनके परिवार को मई 2027 में होने वाले इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का आधिकारिक न्योता भी दिया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/donald-trump-flydubai-flight-attack-iran-conspiracy-smit-machchhar-ntc-mnrd-smsr-2662312-2026-10-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business