आ गई Fortuner की दुश्मन... कंपनी ने लॉन्च से पहले दिखाई Honda Avancier SUV

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
होंडा ने अपनी नई एसयूवी अवांसियर से पर्दा उठा दिया है. ये कंपनी की पहली प्रोडक्शन रेडी कार है, जो ब्रांड के नए H लोगो और लेटेस्ट हाइब्रिड सिस्टम के साथ आती है. होंडा अवांसियर एक थ्री-रो एसयूवी है, जिसे थाईलैंड, चीन और जापान जैसे मार्केट में कंपनी शुरुआत में बेचेगी. (Photo: Global...

होंडा ने अपनी नई एसयूवी अवांसियर से पर्दा उठा दिया है. ये कंपनी की पहली प्रोडक्शन रेडी कार है, जो ब्रांड के नए H लोगो और लेटेस्ट हाइब्रिड सिस्टम के साथ आती है. होंडा अवांसियर एक थ्री-रो एसयूवी है, जिसे थाईलैंड, चीन और जापान जैसे मार्केट में कंपनी शुरुआत में बेचेगी. (Photo: Global Honda)

इस कार का मुकाबला एमजी मैजेस्टर, टोयोटा फॉर्च्यूनर, किआ सोरेंटो, फॉक्सवैगन टायरॉन और स्कोडा कोडियाक से होगा. भारत में इस कार की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. ये एक स्पोर्टी लुक वाली बड़ी एसयूवी है, जिसे कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में रिवील किया है. (Photo: Global Honda)

अवांसियर को कंपनी ने ग्रैंड जर्नी कॉन्सेप्ट के तहत जारी किया है, जिसका फोकस लॉन्ग डिस्टेंस कम्फर्ट, कैबिन स्पेस और ड्राइविंग डायनैमिक्स पर है. इसमें नया एक्सटीरियर डिजाइन दिया गया है, जिसमें पतली मल्टी-फंक्शन लाइट्स, बड़ी फ्रंट ग्रिल, फ्रश डोर हैंडल्स और दूसरे चीजें मिलती हैं.  (Photo: Global Honda)

कार के फ्रंट में पतले लाइडिंग एलिमेंट्स, बोल्ड ग्रिल और स्टाइलिश एयर इनटेक मिलता है. साइड प्रोफाइल जानी पहचानी लगती है. हाल में भारत में लॉन्च हुई किआ सोरेंटो की याद इसे साइड से देखने पर आती है. कार में ब्लैक एलॉय और इंटीग्रेटेड रियर स्पॉयलर दिया गया है. कार के रियर में स्कॉयर्ड-सी टेल लाइट सेटअप मिलता है. (Photo: Global Honda)

इंटीरियर की बात करें, तो नई होंडा अवांसियर में बड़े सेंट्रल डिस्प्ले वाला डुअल स्क्रीन डैशबोर्ड मिलता है. सेंट्रल स्क्रीन में कई फीचर्स को जोड़ा गया है. होंडा का कहना है कि इससे बटन्स कम करने में उन्हें मदद मिली है. कार की सेकंड रो में बड़ा आर्मरेस्ट दिया गया है. (Photo: Global Honda)

इसके अलावा पैनोरोमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइट्स, वॉयस असिस्टेंट और ऑप्टमाइज्ड दरवाजे मिलते हैं. सेकंड रो में वेंटिलेशन और हीटिंग के विकल्प भी दिए गए हैं. कार 12 स्पीकर वाले ऑडियो सिस्टम के साथ आती है. ये होंडा की पहली कार है, जिसमें नया हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा. (Photo: Global Honda)

ये हाइब्रिड सिस्टम दो-मोटर सेटअप के साथ आएगा. होंडा अवांसियर में ई-ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा. कंपनी 15 हाइब्रिड मॉडल मार्च 2030 तक लॉन्च करेगा. कंपनी नए प्लेटफॉर्म को मल्टीपल गाड़ियों में इस्तेमाल करेगी. इसका मतलब है कि अलग-अलग बॉडी स्टाइल वाली गाड़ियों में हमें पार्ट शेयरिंग देखने को मिलेगी. (Photo: Global Honda)

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/photo/honda-avancier-suv-unveiled-toyota-fortuner-rival-details-auam-2701399-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World