Fronx-Baleno का बढ़ेगा माइलेज, कंपनी कर रही नई टेक्नोलॉजी पर काम
सुजुकी मोटर कॉर्प कॉम्पैक्ट कारों के लिए रेंज एक्स्टेंडर टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. कंपनी ने इस सिस्टम को REEV Light नाम दिया गया है.
इस सिस्टम में कंपनी इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करेगी, जो पहियों को ड्राइव करेगा. वहीं इसमें लगा इंजन मोटर को चलाने के लिए इलेक्ट्रिसिटी जनरेट करेगा.
सुज़ुकी कार में चार्जिंग कनेक्शन और यूज के हिसाब से बैटरी लगाने की प्लानिंग कर रही है. इससे ड्राइवर लंबे सफर पर सिर्फ चार्जिंग पर निर्भर रहे बिना निकल सकता है.
कंपनी कॉम्पैक्ट कार्स के लिए सीरीज HEV तैयार कर रही है, जो फ्यूल से इलेक्ट्रिसिटी जनरेट करता है और मोटर को चलाता है.
सुजुकी का कहना है कि वे इस सेटअप को बेहतर बनाएगी. इसके लिए कार में एक्सटर्नल चार्जिंग कैपेबिलिटी और सही साइज की बैटरी इस्तेमाल की जाएगी.
इस पूरे सेटअप को कंपनी 'रेंज एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइट' नाम दे रही है. इससे कार में ओवरसाइज्ड बैटरी की जरूरत नहीं होगी.
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फ्रॉन्क्स और बलेनो सबसे छोटी मॉडल होंगे, जिसमें कंपनी ये सेटअप देगी. इसमें 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर इंजन मिलेगा.
इसके अलावा सुजुकी अपना स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन तैयार कर रही है, जो छोटे और मिड-लेवल मॉडल्स के लिए होगा.
सुजुकी इन दोनों सिस्टम पर एक साथ काम कर रही है. हालांकि, कंपनी ने ये कन्फर्म नहीं किया है कि इसके साथ जेड सीरीज का इंजन इस्तेमाल होगा या नहीं.


