किसी को पसंद तो करती है Gen Z, लेकिन इजहार करने से क्यों डरती है?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
किसी को पसंद करना जितना आसान लगता है, उतना ही मुश्किल कई बार उसे अपनी फीलिंग्स बताना हो जाता है. किसी की बातें अच्छी लगना, उसकी एक झलक का इंतजार करना और उससे बात करने के बहाने ढूंढना आम बात है. लेकिन जब उसी व्यक्ति को ये बताने की बारी आती है कि आप उसे पसंद करते हैं, तो कई लोग पीछ...

किसी को पसंद करना जितना आसान लगता है, उतना ही मुश्किल कई बार उसे अपनी फीलिंग्स बताना हो जाता है. किसी की बातें अच्छी लगना, उसकी एक झलक का इंतजार करना और उससे बात करने के बहाने ढूंढना आम बात है. लेकिन जब उसी व्यक्ति को ये बताने की बारी आती है कि आप उसे पसंद करते हैं, तो कई लोग पीछे हट जाते हैं. जेन जी के बीच भी पसंद और अपने दिल की बात कहने के बीच ये फर्क देखने को मिल रहा है.

आज सोशल मीडिया के दौर में किसी को पसंद करना पहले के मुकाबले आसान हो गया है. इंस्टाग्राम पर उसकी फोटोज़ देखना, स्टोरी पर रिएक्ट करना या उसकी पोस्ट लाइक करना लोगों के लिए अपनी दिलचस्पी दिखाने का एक तरीका बन गया है. लेकिन ये छोटे-छोटे इशारे सीधे अपनी फीलंग्स बताने से काफी अलग हैं.

कई जेन जी किसी को पसंद करने के बावजूद उसे बताने से बचते हैं. उन्हें डर रहता है कि सामने वाले का रिस्पॉन्स कैसा होगा. अगर उसने मना कर दिया तो क्या होगा? कहीं दोस्ती भी खराब न हो जाए? ऐसे सवाल कई बार उन्हें अपनी बात कहने से रोक देते हैं.

इसके अलावा, रिजेक्शन का डर भी इसकी एक बड़ी वजह हो सकता है. किसी को अपनी पसंद बताने का मतलब है कि आप खुद को भावनात्मक रूप से उसके सामने रख रहे हैं. सामने वाला आपकी फीलिंग्स को समझेगा या नहीं, इसका कोई भरोसा नहीं होता. इसलिए कुछ लोग अपने मन की बात कहने के बजाय चुप रहना बेहतर समझते हैं.

सोशल मीडिया ने इस स्थिति को थोड़ा और दिलचस्प बना दिया है. अब लोग सीधे बात करने के बजाय स्टोरी पर रिएक्शन, गाने शेयर करने, मीम भेजने और पोस्ट लाइक करने जैसे तरीकों से अपनी पसंद जाहिर करते हैं. कई बार सामने वाला इन इशारों को समझ भी नहीं पाता और दोनों के बीच बात आगे नहीं बढ़ती.

इसका मतलब यह नहीं है कि जेन जी को अपनी फीलिंग्स बताना पसंद नहीं है. हर व्यक्ति का अपना तरीका होता है. कुछ लोग सीधे अपनी बात कह देते हैं, जबकि कुछ को सामने वाले के साथ सहज होने और सही समय का इंतजार रहता है.

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/relationship/story/gen-z-finds-it-easy-to-like-someone-but-difficult-to-express-feelings-srss-dskc-2700282-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World