Glowing Skin Tips: महंगे फेशियल को कहें बाय! घर में बनाएं अलसी और अपराजिता फूल का जेल मास्क, दिवाली पर चमकेगा चेहरा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दीवाली के पावन पर्व में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और घर की साफ-सफाई व खरीदारी की भागदौड़ के बीच चेहरे की रौनक का ख्याल रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. अगर आप इस फेस्टिव सीजन पार्लर के महंगे और केमिकल वाले फेशियल से बचना चाहती हैं, और चाहती हैं कि आपकी त्वचा एकदम खिली-खिली, टाइट और जव...

दीवाली के पावन पर्व में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और घर की साफ-सफाई व खरीदारी की भागदौड़ के बीच चेहरे की रौनक का ख्याल रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. अगर आप इस फेस्टिव सीजन पार्लर के महंगे और केमिकल वाले फेशियल से बचना चाहती हैं, और चाहती हैं कि आपकी त्वचा एकदम खिली-खिली, टाइट और जवां नजर आए, तो आपकी किचन में मौजूद अलसी के बीज और अपराजिता के फूलका यह होममेड जेल मास्क आपके बेहद काम आएगा.

अलसी को नेचुरल बोटॉक्स या प्लांट कोलेजन कहा जाता है, जो त्वचा की कसावट बढ़ाता है, जबकि अपराजिता के फूल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो चेहरे पर एक खूबसूरत और नेचुरल निखार लाते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका...

गरम-गरम छानने की ट्रिक: अलसी और फूलों के मिश्रण को उबालने के बाद जब यह हल्का गुनगुना हो, तभी इसे तुरंत सूती कपड़े या छन्नी से छान लें. ठंडा होने के बाद अलसी का जेल बहुत गाढ़ा हो जाता है और फिर उसे छानना मुश्किल हो जाता है.

कोलेजन बूस्टर: अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन सेल्स को रिपेयर करता है और अपराजिता के फूल स्किन को नेचुरल पिंकिश ग्लो देते हैं.

जेल उबालें: एक पैन में 1.5 कप पानी लें. इसमें अलसी के बीज और अपराजिता के फूल डाल दें.

पकाएं: मध्यम आंच पर इसे 7-8 मिनट तक उबालें जब तक पानी गाढ़ा होकर ट्रांसपेरेंट जेल जैसा न दिखने लगे.

छाने: गैस बंद करें और मिश्रण को तुरंत एक साफ सूती कपड़े में निकालकर अच्छी तरह निचोड़ते हुए जेल को अलग बर्तन में छान लें.

एक्स्ट्रा टच: अब इस छने हुए नीले-बैंगनी रंग के जेल में 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें. आपका होममेड जेल मास्क तैयार है.

अप्लाई करें: चेहरे को अच्छी तरह साफ करके इस जेल को ब्रश या उंगलियों की मदद से पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं.

रखें और धोएं: इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें, फिर ताजे पानी से चेहरा धो लें. इसके बाद हल्का मॉइश्चराइजर लगा लें.

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/fashion/story/how-to-get-glowing-skin-for-diwali-use-alsi-aparajita-flower-gel-mask-skin-tightening-skin-ko-sundar-banayen-tvisp-dskc-2686061-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World