Gold Buy or Wait: यही खरीदने का मौका? चांदी ₹2.57 लाख सस्‍ती, सोना भी भयंकर टूटा!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीन दिनों से गिरावट जारी है. बुधवार को भी इन दोनों धातुओं में एक बड़ी गिरावट आई है.  मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर बुधवार को दिसंबर फ्यूचर के लिए गोल्‍ड प्राइस 3344 रुपये या 2.50 फीसदी गिरकर 130879 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. 

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीन दिनों से गिरावट जारी है. बुधवार को भी इन दोनों धातुओं में एक बड़ी गिरावट आई है.  मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर बुधवार को दिसंबर फ्यूचर के लिए गोल्‍ड प्राइस 3344 रुपये या 2.50 फीसदी गिरकर 130879 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. 

वहीं चांदी की कीमत 6449 रुपये या 3.80 फीसदी टूटकर 1,63,253 रुपये प्रति किलो पर आ गई. सोने और चांदी में गिरावट के बीच ब्रोकरेज का टारगेट भी सामने आया है, जिसमें लॉन्‍गटर्म के लिए खरीदने के संकेत दिए गए हैं. 

क्‍यों गिर रहा सोना-चांदी?  दरअसल, दिसंबर में होने वाले फेडरल रिजर्व बैंक की बैठक में ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की उम्‍मीद बढ़ चुकी है. वहीं बुधवार को फेड रिजर्व की ओर से कुछ अपडेट भी जारी होने वाले हैं, जिसे लेकर सोने और चांदी की कीमतों में दबाव दिखाई दे रहा है. 

रिकॉर्ड हाई से सोना 60 हजार सस्‍ता एमसीएक्‍स के हिसाब से देखा जाए तो जनवरी में 10 ग्राम सोने का भाव 1.93 लाख रुपये पर पहुंच गया था, जबकि चांदी 4.20 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी. हालांकि, अब सोना 1.30 लाख रुपये और चांदी 1.63 लाख रुपये पर आ चुकी है. ऐसे में सोने की कीमतों में 63000 रुपये और चांदी की कीमतों में 2.57 लाख रुपये सस्‍ती हो चुकी है. 

साल 2028 तक रिकॉर्ड हाई  गोल्डमैन सैक्स को उम्मीद है कि 2028 के आखिर तक सोना $5,600 प्रति औंस तक पहुंच जाएगा, जब फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट में कटौती करना शुरू कर देगा और वेस्टर्न इन्वेस्टर्स मार्केट में वापस आएंगे. अगर भारतीय बाजार से जोड़कर देखें तो 2028 तक सोना अपने रिकॉर्ड हाई लेवल करीब 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार होगा. 

रेट कट से सोने-चांदी में बढ़ेगा रिस्‍क गोल्‍डमैन सैक्‍स के एनालिस्‍ट ने कहा कि फेड पॉलिसी रेट बढ़ने से प्राइवेट इन्वेस्टर की डिमांड पर असर पड़ रहा है, जबकि स्ट्रक्चरल सेंट्रल बैंक की खरीदारी से सोने की कीमत में मजबूती बनी हुई है. गोल्डमैन को लगता है कि फेड के लगातार बढ़ोतरी करने से शॉर्ट-टर्म में गिरावट का रिस्क और ज्‍यादा वोलैटिलिटी हो सकती है. बैंक के इकोनॉमिस्ट्स को दिसंबर में दूसरी 25-बेसिस-पॉइंट बढ़ोतरी और मार्च 2027 में तीसरी बढ़ोतरी की उम्मीद है.

2027 तक कहां होगा सोना?  गोल्‍डमैन का अनुमान है कि साल 2027 के आखिर तक सोना $4,650 प्रति औंस पर पहुंच जाएगा. यह स्पॉट से 19% और अक्टूबर के $4,100 के औसत से 13% ज़्यादा है. एनालिस्ट ने ज़्यादातर बढ़त का क्रेडिट सेंट्रल बैंक की लगातार खरीदारी को दिया. उनका मानना ​​है कि सेंट्रल बैंक 2026-28 तक हर महीने 60 टन खरीदेंगे, जबकि 2022 से पहले यह एवरेज 17 टन था. एनालिस्ट ने लिखा कि हम इसे रिज़र्व मैनेजमेंट बिहेवियर में एक स्ट्रक्चरल बदलाव के तौर पर देखते हैं, और हमें जल्द ही इसमें कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है. 

(नोट- सोने और चांदी में खरीदारी से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

Original Source
https://www.aajtak.in/business/utility/story/gold-silver-big-fall-record-high-buy-or-wait-tutd-dskc-2699850-2026-11-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology