Gold Rate Fall: सोना अचानक हो गया इतना सस्ता, देखें 10 ग्राम का नया भाव
सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. एक ओर जहां वायदा कारोबार से लेकर घरेलू मार्केट तक में सोने की कीमतों में तेज गिरावट आई है और सोना सस्ता होकर 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया. तो वहीं चांदी की चाल इसके विपरीत नजर आई और इस कीमती धातु का दाम बढ़ गया है. (Photo: PTI)
सोना झटके में इतना सस्ता सबसे पहले बात करते हैं, वायदा कारोबार में सोने की कीमत में आए बदलाव के बारे में, तो बता दें कि सोना सस्ता हुआ है. 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला Gold Rate 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो बीते शुक्रवार को 1,50,390 रुपये पर क्लोज हुआ था. यानी सोना एक झटके में 1540 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हो गया. (Photo: Reuters)
घरेलू मार्केट में भी Gold धड़ाम MCX के बाद अब बात करें, घरेलू बाजार में कीमती पीली धातु के भाव के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट बीते शुक्रवार को 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,48,138 रुपये पर बंद हुआ था और सोमवार को ये गिरकर 1,47,785 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो सोना 353 रुपये सस्ता हुआ. (Photo: ITG)
MCX और घरेलू बाजार में चांदी अब बात करें, चांदी की कीमत के बारे में, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज से लेकर आईबीजेए तक Silver Price उछला है. एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी शुक्रवार के अपने बंद 2,25,877 रुपये से उछलकर 2,27,094 रुपये पर पहुंच गई. तो वहीं घरेलू बाजार में चांदी भाव 2,20,829 रुपये प्रति किलो से उछलकर 2,22,934 रुपये पर पहुंचा. (Photo: Reuters)
चांदी में तेजी फिर भी हाई से इतना सस्ती Silver Price में भले ही सोमवार को तेजी आई है, लेकिन अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से ये कीमती धातु अभी भी काफी सस्ती मिल रही है. वायदा कारोबार में चांदी ने जनवरी महीने में 4,20,048 रुपये प्रति किलो का हाई छुआ था और इस लेवल से अब चांदी 1,92,954 रुपये सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)
ज्वेलरी खरीद पर GST+ मेकिंग चार्ज यहां ध्यान रहे कि IBJA की वेबसाइट पर अपलोड गोल्ड रेट देशभर में एक समान होते हैं, लेकिन जब ग्राहक ज्वेलरी खरीद के लिए शोरूम में जाता है, तो उसके 3 फीसदी जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जिनके जुड़ने से धातु की कीमत बढ़ जाती है.
(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)