Gold-Silver Big Fall: झटके में ₹10,000 सस्‍ती हुई चांदी, सोना भी क्रैश, ये है 24K का रेट

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. अचानक से चांदी 10 हजार रुपये से ज्‍यादा सस्‍ती हो चुकी है, जबकि सोने की कीमतों में भी 4000 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट आई है. सोने-चांदी में इस बड़ी गिरावट के पीछे मुनाफावसूली का हावी होना माना जा रहा ह...

कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. अचानक से चांदी 10 हजार रुपये से ज्‍यादा सस्‍ती हो चुकी है, जबकि सोने की कीमतों में भी 4000 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट आई है. सोने-चांदी में इस बड़ी गिरावट के पीछे मुनाफावसूली का हावी होना माना जा रहा है.   

रात 8 बजे MCX पर दिसंबर फ्यूचर सिल्‍वर 10 हजार रुपये या करीब 5 फीसदी गिरकर 1.79 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.वहीं सोने की कीमत 3 फीसदी या 4200 रुपये टूटकर 1,38,250 रुपये पर आ गई.   

इंटरनेशनल मार्केट में भारी गिरावट इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. गोल्‍ड 2.79 फीसदी टूटकर 3,921.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. जबकि चांदी 5.12 फीसदी गिरकर 49.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. 

24 कैरेट सोने का भाव IBJA की वेबसाइट पर 10 ग्राम 24 कैरेट का भाव 1.40 लाख रुपये आ गया है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1.28 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है.इसके अलावा, 18 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 5 हजार रुपये है. वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी 181344 रुपये प्रति किलो पर थी. 

क्‍यों गिरे सोने-चांदी के दाम?  सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट रात के वक्‍त अचानक से आई है. यह गिरावट बड़े मुनाफावसूली का संकेत है. हालांकि, इससे पहले अमेरिका के जीडीपी आंकड़े और महंगाई आंकड़े उम्‍मीद से बेहतर थे, जिस कारण सोने-चांदी पर गहरा असर पड़ा है और इसमें गिरावट देखी जा रही है. 

फेड फैसले का दबाव  मजबूत जीडीपी आंकड़ों और लगातार बनी हुई महंगाई के कारण उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में और सख्ती कर सकता है. हाई रेट्स के कारण सोने-चांदी के अलावा, निवेशक अन्‍य जगहों पर निवेश कर रहे हैं. 

(नोट- किसी भी धातु में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Original Source
https://www.aajtak.in/business/utility/photo/gold-silver-crash-10000-rupees-cheaper-24k-rates-of-yellow-metal-tutd-2684528-2026-10-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World