Gold-Silver Price: नहीं खरीद पाए सस्ता सोना-चांदी, अचानक 10 हजार रुपये बढ़ा भाव
पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट देखी गई थी. सोना अपने रिकॉर्ड हाई से 30 फीसदी तक टूट चुका था और चांदी रिकॉर्ड हाई से करीब 60 फीसदी टूट चुकी थी, लेकिन अब सोने और चांदी की कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है.
अपना बॉटम बनाने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गजब की उछाल आई है. बुधवार को MCX पर गोल्ड फ्यूचर करीब 3000 रुपये तक चढ़ गया, जबकि सिल्वर फ्यूचर 6000 रुपये से ज्यादा चढ़ गई है. हालांकि, आज के निचले स्तर से 10 हजार रुपये चढ़ चुकी है. दिसंबर फ्यूचर के लिए सिल्वर प्राइस 185719 रुपये प्रति किलो है. वहीं सोने का भाव 142423 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
सोना-चांदी अभी कितना सस्ता? रिकॉर्ड हाई से देखा जाए तो सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट अभी भी है. चांदी की कीमत अपने हाई से 2.35 लाख रुपये सस्ती है, जबकि सोने की कीमत 52 हजार रुपये टूट चुका है. सोना चांदी का भाव तब इतना सस्ता हुआ है, जब इंटरनेशनल मार्के में सोने-चांदी की कीमत काफी गिरी है और कच्चे तेल की कीमतें भी काफी ऊपर पहुंच गई है.
एक्सपर्ट्स की क्या है राय? SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज की वंदना भारती का मानना है कि सोना जल्द ही काफी मजबूत दिख रहा है. वह मौजूदा कंसोलिडेशन को अगली बढ़त के लिए एक संभावित बेस के तौर पर देखती हैं. इंटरनेशनल लेवल पर, COMEX गोल्ड को $4,000 प्रति औंस के अहम लेवल से ऊपर बने रहने की जरूरत है. एक बड़ा ब्रेकआउट कीमतों को $4,200 तक पहुंचा सकता है, जबकि $3,900 एक अहम सपोर्ट बना हुआ है. MCX पर, भारती को लगता है कि सोना ₹1,42,000 प्रति 10 ग्राम की ओर बढ़ रहा है, जिसे ₹1,37,000 पर सपोर्ट मिल रहा है.
(नोट- सोने और चांदी में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

