Gold-Silver Price Crash: चांदी में आज बड़ी गिरावट... झटके में ₹4000 सस्ती, सोना भी बिखरा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में सोमवार को जहां तेज उछाल आया था, तो वहीं मंगलवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव एक बार फिर से क्रैश नजर आए. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर एक ओर चांदी की कीमत खुलने के साथ ही 4400 रुपये प्रति किलो घट गई, तो वहीं 10 Gram 24 Karat Gold R...

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में सोमवार को जहां तेज उछाल आया था, तो वहीं मंगलवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव एक बार फिर से क्रैश नजर आए. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर एक ओर चांदी की कीमत खुलने के साथ ही 4400 रुपये प्रति किलो घट गई, तो वहीं 10 Gram 24 Karat Gold Rate भी भरभराकर टूटकर 1300 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया. (Photo: ITG)

चांदी फिर 1.80 लाख रुपये के नीचे  MCX Silver Rate पर सबसे पहले बात करते हैं, तो बता दें कि बीते कारोबारी दिन 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी तेज रफ्तार से भागी थी और करीब 4600 रुपये से अधिक उछलकर 1.83 लाख रुपये के पार पहुंच गई थी. लेकिन ये एक दिन की तेजी रही और मंगलवार को ओपनिंग के साथ ही Silver Price फिर से 1.80 लाख रुपये के नीचे आ गया. शुरुआती कारोबार में वायदा चांदी 1,79,350 रुपये पर ट्रेड कर रही थी. (Photo: Reuters)

झटके में इतनी सस्ती हुई Silver वायदा कारोबार में बीते कारोबारी दिन चांदी की कीमत 1,83,779 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी. वहीं मंगलवार को जैसे ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार की शुरुआत हुई ये कीमती धातु फिसलकर 1,79,350 रुपये पर आ गई. ऐसे में कैलकुलेशन करें, तो एमसीएक्स पर 1 Kg Silver Price खुलते ही 4429 रुपये प्रति किलोग्राम कम (Silver Cheaper) हो गया. (Photo: Reuters)

हाई से 2.40 लाख टूटा भाव  चांदी की कीमत में आई इस हालिया गिरावट के बाद अब ये अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती (Silver Price Crash From High) हो गई है. दरअसल, 29 जनवरी 2026 को ही सिल्वर प्राइस ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था और 4,20,048 रुपये के हाई लेवल पर पहुंची थी, लेकिन ये अब इस लेवल से 2.40 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती मिल रही है. (Photo: ITG)

चांदी ही नहीं Gold भी सस्ता न सिर्फ चांदी की कीमत क्रैश हुई है, बल्कि कीमती पीली धातु यानी सोने का दाम भी बिखरा है. MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो मंगलवार को वायदा कारोबार की शुरुआत होते ही 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का वायदा भाव फिसलकर 1,38,800 रुपये पर आ गया, जबकि बीते कारोबारी दिन ये 1,40,186 रुपये पर बंद हुआ था. ऐसे में सोना एक झटके में ही 1386 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया. (Photo: Reuters)

घरेलू बाजार में कल भी फिसले थे सोना-चांदी  भले ही सोमवार को सोना-चांदी की वायदा कीमत में उछाल आया था, लेकिन घरेलू बाजार में ये दोनों कीमती धातुएं लगातार सस्ती ही हो रही हैं. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 2 नवंबर घरेलू मार्केट में 24 कैरेट सोने का भाव बीते 30 अक्टूबर के बंद 1,40,054 रुपये से 2530 रुपये सस्ता होकर 1,37,524 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था. वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 30 अक्टूबर के 1,81,344 रुपये की तुलना में 1372 रुपये सस्ती होकर 1,79,972 रुपये प्रति किलो रह गई थी. (Photo: File/ITG)

(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Original Source
https://www.aajtak.in/business/utility/photo/silver-price-crash-today-gold-also-plunges-check-10-gram-24k-rate-update-tutc-2687070-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World