GTA 6 रिलीज होते ही कार्तिक आर्यन ने शेयर किया खास पोस्ट, फैंस बोले- Grand Theft Aaryan!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 19 नवंबर को Grand Theft Auto VI (GTA 6) रिलीज हो गया है. गेम की रिलीज को लेकर दुनियाभर में गेमर्स के बीच काफी उत्साह है.

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 19 नवंबर को Grand Theft Auto VI (GTA 6) रिलीज हो गया है. गेम की रिलीज को लेकर दुनियाभर में गेमर्स के बीच काफी उत्साह है.

इस बीच बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी GTA 6 के रंग में रंगे नजर आए. उन्होंने गेम की रिलीज के दिन सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जो अब चर्चा में है. आइए, जानते हैं इस पोस्ट के बारे में.

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इस पोस्ट को उन्होंने 'GTA VI Glitch' नाम दिया है. पोस्ट की पहली तस्वीर में कार्तिक GTA 6 के पोस्टर वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं. इसमें वह शर्टलेस होकर हाथ में PlayStation कंट्रोलर पकड़े दिखाई दे रहे हैं.

इस तस्वीर का बैकग्राउंड भी गेम के पोस्टर जैसा रखा गया है. इसमें गुलाबी और बैंगनी रंग का आसमान, शहर की ऊंची इमारतें, पाम ट्री और आसमान में एक हेलिकॉप्टर नजर आ रहा है. तस्वीर के एक कोने में Grand Theft Auto VI का लोगो भी दिखाई देता है. कुल मिलाकर कार्तिक का यह लुक गेम की दुनिया से काफी मिलता-जुलता है.

वहीं, पोस्ट की दूसरी तस्वीर में कार्तिक का असली लुक देखने को मिलता है. इसमें वह भूरे रंग की पैंट और हाथ में घड़ी पहने नजर आ रहे हैं. दोनों तस्वीरों में उनका अंदाज काफी अलग है.

यह भी पढ़ें: GTA 6: लॉन्च से पहले ही $1.5 बिलियन की कमाई! आखिर क्यों है इस गेम का इतना क्रेज?

कार्तिक ने इस पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ 'GTA VI Glitch' लिखा है और साथ में बिजली वाला इमोजी लगाया है. हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है. पोस्ट पर फैंस ने भी मजेदार रिएक्शन दिए. एक यूजर ने उनके नाम को गेम के टाइटल से जोड़ते हुए 'Grand Theft Aaryan' लिखा.

बता दें कि GTA 6 को Rockstar Games ने 19 नवंबर को PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए रिलीज किया है. यह गेम खिलाड़ियों को Vice City की दुनिया में वापस लेकर जाता है.

Vice City को अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा से प्रेरित होकर बनाया गया है. गेम को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और रिलीज के दिन कार्तिक का यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर चर्चा का हिस्सा बन गया.  

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/kartik-aaryan-gta-6-glitch-post-instagram-prym-dskc-2700480-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World