How to Make Sabzi Masala Powder: अमचूर-सौंफ मिलाकर घर पर बनाएं बाजार जैसा सब्जी मसाला, 1 चम्मच में दोगुना हो जाएगा स्वाद!
How to Make Sabzi Masala Powder: खाने का स्वाद उसके मसालों में छिपा होता है, इसलिए बाजार में मसाले महंगी कीमतों पर बिकते हैं. मसालों के बिना खाना बोरिंग और बेस्वाद लगता है. अगर आप भी टेस्टी खाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए बाजार से खरीदकर कोई महंगा मसाला लाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. खाने को टेस्टी बनाने के लिए आप घर पर ही आसानी से सब्जी मसाला पाउडर तैयार कर सकते है, जिसे बनाने में बिल्कुल मेहनत नहीं लगेगी और आपका काम भी हो जाएगा.
घर में मौजूद कुछ मसालों की मदद से आप बाजार जैसा सब्जी मसाला तैयार कर सकते हैं. इसकी खुशबू और स्वाद इतना बढ़िया होता है कि साधारण आलू, गोभी, भिंडी या मिक्स वेज जैसी सब्जी भी काफी स्वादिष्ट लगने लगती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है.
इस मसाले को आप आलू, गोभी, मटर, भिंडी, बैंगन, शिमला मिर्च या मिक्स वेज जैसी कई सब्जियों में इस्तेमाल कर सकते हैं. आमतौर पर तीन से चार लोगों की सब्जी में करीब 1 से 2 चम्मच मसाला काफी रहता है. हालांकि मात्रा अपनी पसंद और सब्जी के हिसाब से कम-ज्यादा कर सकते हैं.
सब्जी बनाते समय जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए, तब इसमें यह होममेड मसाला डालें. थोड़ी देर पकाने पर मसालों की खुशबू सब्जी में अच्छी तरह घुल जाएगी और नॉर्मल खाने का स्वाद भी बढ़िया हो जाएगा.
सब्जी मसाले को आप लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको इसे पूरी तरह ठंडा होने देना. ठंडा होने के बाद ही इसे एयरटाइट कांच के जार में भरकर रखें. हमेशा सूखा और साफ चम्मच इस्तेमाल करें, ताकि मसाले में नमी न जाए. इसे धूप और नमी वाली जगह से दूर रखें. बेहतर स्वाद और खुशबू के लिए इसे जरूरत के मुताबिक थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बनाना अच्छा रहता है.


