How to Use Leftover Chai Patti: चाय पीने के बाद फेंक देते हैं बची हुई पत्ती? ऐसे करें यूज, शीशे की तरह चमकेगा घर का कोना-कोना

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
How to Use Leftover Chai Patti: भारत में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहाँ दिन में दो से तीन बार चाय न बनती हो. लेकिन चाय छन जाने के बाद हम अक्सर बची हुई चाय पत्ती को बेकार कचरा समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं. क्या आप जानते हैं कि चाय की यह पत्ती सफाई, दुर्गंध दूर करने और गार्डनिंग के ...

How to Use Leftover Chai Patti: भारत में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहाँ दिन में दो से तीन बार चाय न बनती हो. लेकिन चाय छन जाने के बाद हम अक्सर बची हुई चाय पत्ती को बेकार कचरा समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं. क्या आप जानते हैं कि चाय की यह पत्ती सफाई, दुर्गंध दूर करने और गार्डनिंग के लिए किसी जादुई चीज से कम नहीं है.

चाय की पत्ती में प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेंट्स, टैनिन और एसिडिक गुण होते हैं जो जिद्दी चिकनाई, कांच के दाग और लकड़ी की गंदगी को चुटकियों में साफ कर देते हैं. अगर आप उबली हुई चाय पत्ती को सही तरीके से री-यूज़ करना सीख लें, तो आपके हजारों रुपये बच सकते हैं और आपका घर शीशे की तरह चकाचक महक उठेगा. आइए जानते हैं बची हुई चाय पत्ती का इस्तेमाल करने के 7 सबसे बेहतरीन हैक्स!

बची हुई चाय पत्ती का उपयोग करने का सही तरीका और हैक्स चाय बनाने के बाद बची हुई चाय पत्ती को साफ पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें ताकि उसमें से चीनी और दूध का असर पूरी तरह निकल जाए. इसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें.

1. कांच के बर्तनों और शीशों को चमकाएं तरीका: धोई हुई चाय पत्ती को पानी में डालकर दोबारा 5 मिनट के लिए उबाल लें. इस पानी को छानकर ठंडा कर लें और एक स्प्रे बोतल में भर लें.

उपयोग: कांच की खिड़कियों, दर्पण या कांच की टेबल पर स्प्रे करके सूती कपड़े से पोंछें. शीशे पर जमा उंगलियों के निशान और धुंधलापन गायब हो जाएगा और शीशा चमक उठेगा.

2. लकड़ी के फर्नीचर की पॉलिश तरीका: उबली हुई चाय पत्ती के गुनगुने पानी में एक मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़ा डुबोएं और अच्छी तरह निचोड़ लें.

उपयोग: इससे लकड़ी के दरवाजे, टेबल और अलमारियों को पोंछें. चाय में मौजूद 'टैनिन' लकड़ी को प्राकृतिक चमक देता है और धूल-मिट्टी के दागों को आसानी से हटाता है.

3. चिपचिपे और चिकने बर्तनों की सफाई तरीका: कड़ाही या पैन में तेल और मसालों की जिद्दी चिकनाई जम गई हो, तो उसमें धोई हुई चाय पत्ती और थोड़ा-सा गर्म पानी डालकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें.

उपयोग: चाय में मौजूद तत्व तेल को तुरंत काट देते हैं. इसके बाद सामान्य डिशवॉश से धोने पर बर्तन बिना मेहनत के साफ हो जाएंगे.

4. पौधों के लिए बेहतरीन ऑर्गेनिक खाद तरीका: धोई और सुखाई हुई चाय पत्ती में प्रचुर मात्रा में नाइट्रोजन होता है.

उपयोग: इसे गुलाब, मनीप्लांट या टमाटर के पौधों की मिट्टी में 1-2 चम्मच मिलाएं. यह पौधों के लिए सबसे बेहतरीन जैविक खाद का काम करती है और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारती है.

5. फ्रीज और किचन सिंक की बदबू भगाएं तरीका: बची हुई चाय पत्ती को धूप में सुखा लें. इसे एक पतले सूती कपड़े की पोटली में या खुली कटोरी में भरकर फ्रीज के कोने में रख दें.

उपयोग: यह फ्रिज के अंदर की सभी तरह की कड़वी और मिलाजुला गंध सोख लेती है. इसी तरह सिंक की नाली में उबली चाय पत्ती डालकर ऊपर से गर्म पानी बहाने से सिंक से आने वाली बदबू खत्म होती है.

6. छोले और दाल का रंग व स्वाद बढ़ाएं  तरीका: धोई हुई चाय पत्ती को एक साफ मलमल के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें.

उपयोग: काबुली चने उबालते समय यह पोटली कुकर में डाल दें. इससे छोलों में बिना किसी मिलावट के बाजार जैसा गहरा डार्क रंग और बढ़िया सोंधा स्वाद आता है.

7. बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर तरीका: उबली हुई चाय पत्ती के पानी को ठंडा कर लें.

उपयोग: शैम्पू करने के बाद इस पानी से अपने बालों को धोएं. इससे बालों में प्राकृतिक चमक आती है, डैंड्रफ दूर होता है और बाल सिल्की व सॉफ्ट हो जाते हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/home-living/story/how-to-use-leftover-chai-patti-do-not-throw-used-tea-bachi-hue-chai-patti-ko-phenke-nahi-aise-karen-use-tvisp-dskc-2654670-2026-09-27?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business