Hyundai के इतिहास की सबसे बड़ी सेल, ताबड़तोड़ बेची कारें

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय कार बाजार में फेस्टिव सीजन का असर दिखने लगा है. हुंडई मोटर इंडिया ने अक्टूबर में बिक्री के मामले में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. 

भारतीय कार बाजार में फेस्टिव सीजन का असर दिखने लगा है. हुंडई मोटर इंडिया ने अक्टूबर में बिक्री के मामले में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. 

कंपनी के अनुसार, हुंडई मोटर इंडिया ने अक्टूबर में घरेलू और विदेशी बाजारों को मिलाकर कुल 82,299 गाड़ियों की बिक्री की है.  

यह अक्टूबर 2025 के मुकाबले 17.7 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी है. वहीं, सितंबर 2026 की तुलना में भी कंपनी की बिक्री में 5.62 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

घरेलू बाजार में भी कंपनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा. हुंडई ने इस दौरान भारत में कुल 62,799 गाड़ियों की बिक्री की, जो अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल है.

पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने 53,540 के करीब गाड़ियां बेची थीं. इस तरह सालाना आधार पर घरेलू बिक्री में 16.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

वहीं, सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 57,166 गाड़ियों की बिक्री हुई थी. इसके मुकाबले अक्टूबर में कंपनी ने 9.85 प्रतिशत ज्यादा गाड़ियां बेचीं.

एक्सपोर्ट में भी हुंडई ने रफ्तार पकड़ी है. अक्टूबर में कुल 19,500 गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया गया है. जो पिछले साल के अक्टूबर के एक्सपोर्ट के 21.1% ज्यादा है.

Venue ने भी कंपनी के लिए नया रिकॉर्ड कायम किया. इस SUV की एक महीने में अब तक की सबसे ज्यादा 13,017 यूनिट्स बिकी हैं.

हुंडई इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO तरुण गर्ग ने कहा कि फेस्टिव सीजन के चलते गाड़ियों की खूब डिमांड है.

हुंडई ने हाल ही में घरेलू बाजार में अपनी नई मिड-साइज एसयूवी Hyundai Bayon को लॉन्च किया है. जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/hyundai-highest-ever-october-2026-car-sales-venue-record-auaw-287178-01-11-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology