दिवाली पर Hyundai का धमाका... कारों पर 1 लाख तक का ऑफर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हुंडई के ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी अपनी कई कारों पर ऑफर दे रही है. 

नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हुंडई के ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी अपनी कई कारों पर ऑफर दे रही है. 

आधिकारिक ऑफर्स की बात करें, तो कंपनी विभिन्न मॉडल्स पर 1 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है. 

सबसे पहले बात करते हैं, उस कार की जिस पर सबसे ज्यादा बेनिफिट्स हैं. क्रेटा पर कंपनी 1 लाख तक के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है. 

वहीं हुंडई ग्रैंड आई10 नियॉस पर कंपनी 70 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है. हालांकि, कंपनी ने ये नहीं बताया है कि ये बेनिफिट्स किस रूप में मिलेंगे. 

हुंडई आई20 पर कंपनी 60 हजार रुपये, ऑरा पर 30 हजार रुपये और हुंडई वेन्यू पर 5 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है.

कंपनी 999 रुपये प्रति लाख की लो-ईएमआई का भी ऑफर दे रही है. इन सभी ऑफर्स की विस्तार से जानकारी कंपनी ने नहीं दी है.

रिपोर्ट्स की मानें, तो हुंडई क्रेटा पर 25 हजार तक कैश और 20 हजार का दिवाली बोनस ऑफर मिल रहा है. ये ऑफर अलग-अलग शहरों में अलग हो सकते हैं.

वहीं ऑफर्स डीलर और स्टॉक पर भी निर्भर करते हैं. यानी अगर किसी डीलर के पास कार का स्टॉक है, तो वहां आप पैसे कम करा सकते हैं.

दिवाली पर कार खरीदने में पैसे बचाना चाहते हैं, तो डीलर से किसी खास रंग की कार लेने के बजाय आप उस रंग की कार ले सकते हैं, जो उसके पास पहले से खड़ी है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/hyundai-diwali-discount-offers-creta-grand-i10-nios-i20-details-auam-287285-04-11-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology