प्राइमरी के छात्र ने छात्रा पर फेंकी 'I Love You' लिखी चिट्ठी, अहमदाबाद के स्कूल में बवाल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अहमदाबाद के CTM (कैलिको टेक्सटाइल मिल) स्थित ब्राइट स्कूल से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. इस मामले ने बच्चों में कम उम्र में बढ़ रही अडोलसेंस की समस्या को उजागर किया है तो वहीं स्कूल और अभिभावक भी नैतिकता के आधार पर घिरते नजर आ रहे हैं. एक छात्र की I Love You लिखी चिट्ठी से शुरू...

अहमदाबाद के CTM (कैलिको टेक्सटाइल मिल) स्थित ब्राइट स्कूल से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. इस मामले ने बच्चों में कम उम्र में बढ़ रही अडोलसेंस की समस्या को उजागर किया है तो वहीं स्कूल और अभिभावक भी नैतिकता के आधार पर घिरते नजर आ रहे हैं. एक छात्र की I Love You लिखी चिट्ठी से शुरू हुआ ये मामला थाने तक पहुंच गया है और एक शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है.

सामने आया है कि CTM स्थित ब्राइट स्कूल के प्राइमरी सेक्शन के एक छात्र ने एक छात्रा की तरफ "I Love You" लिखी हुई चिट्ठी फेंकी. आरोप है कि इसके बाद छात्र की पिटाई हुई, जिसे लेकर स्कूल विवादों में घिर गया. छात्र के माता-पिता का आरोप है कि शिक्षिका ने उनके बेटे को स्केल से मारा है. जिसे लेकर छात्र के माता - पिता ने स्कूल शिक्षिका और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ रामोल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उधर, छात्र को मारने वाली शिक्षिका को स्कूल मैनेजमेंट ने सस्पेंड कर दिया है.

रामोल पुलिस स्टेशन में इन्सपेक्टर आरएम चौधरी ने बताया कि यह मामला 19 सितंबर की सुबह का है. बच्चे के माता पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि शिक्षिका ने उनके बेटे को बुरी तरह से मारा है. इसके बाद स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर इंद्रजीत मौर्य और शिक्षिका सीमा गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है. स्कूल के CCTV फुटेज जांचे जा रहे है. अन्य बच्चों के साथ बात करेंगे, उसके बाद कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

छात्रा पर 'लव लेटर' फेंकने को लेकर स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर इंद्रजीत मौर्य ने बताया कि इस मामले में शिक्षिका ने छात्र को डांटा और उसे मेरे कमरे में बुलाया गया था. जहा छात्र को ऐसा दोबारा नहीं करने के लिए समझाया गया था. उसे बुरी तरह से मारने की बात गलत है. छात्र जब कमरे से निकला उस दौरान के CCTV फुटेज में वह स्वस्थ स्थिति में भागता हुआ देखा जा सकता है. हालांकि, माता-पिता ने यह आरोप लगाते हुए हंगामा किया कि छात्र की पिटाई की गई थी.

स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर ने लगाए ये आरोप स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर का आरोप है कि अभिभावक ने मामले को सुलझाने और पुलिस में शिकायत नहीं करने के लिए ₹25 लाख की मांग की थी, और बाद में समझौते के लिए ₹5 लाख मांगे थे. हालांकि, बात को बेवजह बढ़ने और किसी प्रकार की बदनामी से स्कूल को बचाने के लिए छात्र को 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा देने की हमारी तरफ से पेशकश की गई थी. हम पुलिस को जांच में सहयोग करेंगे. फिलहाल हमने शिक्षिका सीमा को सस्पेंड किया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/ahmedabad-ctm-bright-school-student-love-letter-controversy-teacher-suspended-ntcpvp-rpti-2650151-2026-09-22?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World