Ice Age 6 Boiling Point Trailer: बर्फीली दुनिया में मचेगा फिर धमाल, डायनासोर और ज्वालामुखी से भिड़ेंगे मैनी-सिड, आया 'आइस एज' का ट्रेलर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
करीब 25 साल पहले शुरू हुई डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म फ्रेंचाइजी 'आइस एज' एक बार फिर ऑडियंस को हंसाने और रोमांचित करने के लिए तैयार है. डिज्नी और 20th सेंचुरी स्टूडियोज ने फिल्म के छठे पार्ट 'आइस एज: बोइलिंग पॉइंट' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. फिल्म में मैनी, सिड, डिएगो और बाकी पुरान...

करीब 25 साल पहले शुरू हुई डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म फ्रेंचाइजी 'आइस एज' एक बार फिर ऑडियंस को हंसाने और रोमांचित करने के लिए तैयार है. डिज्नी और 20th सेंचुरी स्टूडियोज ने फिल्म के छठे पार्ट 'आइस एज: बोइलिंग पॉइंट' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. फिल्म में मैनी, सिड, डिएगो और बाकी पुराने किरदार एक नए और खतरनाक एडवेंचर पर निकलते दिखाई देंगे.

फिल्म की कहानी इस बार एक ऐसी दुनिया में पहुंचती है, जहां डायनासोर का खतरा, ज्वालामुखी और कई तरह की मुश्किलें उनका इंतजार कर रही हैं. इस नए एडवेंचर में पुरानी टोली लॉस्ट वर्ल्ड यानी एक रहस्यमयी दुनिया की ओर बढ़ती है, जहां हालात पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक होने वाले हैं.

फिल्म में एक्टर्स (रे रोमानो) मैनी, (जॉन लेगुइजामो) सिड, (डेनिस लीरी) डिएगो, (क्वीन लतीफा) एली और (साइमन पेग) बक की आवाज बनकर लौट रहे हैं. दर्शकों को एक बार फिर अपने पसंदीदा किरदारों की वही पुरानी मस्ती और नोकझोंक देखने को मिलेगी. इस बार स्क्रैट भी अपने नए कारनामों के साथ लौट रहा है. उसके साथ बेबी स्क्रैट और एक नया जुरासिक स्क्रैट भी नजर आएगा, जो कहानी में और मजेदार मोड़ लेकर आएगा. 

'आइस एज: बोइलिंग पॉइंट' साल 2016 में आई 'आइस एज: कोलिजन कोर्स' के बाद फ्रेंचाइजी की पहली थिएटर रिलीज होगी. इससे पहले साल 2022 में 'द आइस एज एडवेंचर्स ऑफ बक वाइल्ड' भी रिलीज हुई थी, जो डिज्नी प्लस पर आई थी. ये एक स्पिन-ऑफ आइस एज मूवी थी.

ये मूवी फ्रैंचाइजी हमेशा से फैमिली-फ्रेंडली ऑडियंस के लिए बनती आई है. बच्चों को 'आइस एज' मूवीज पसंद भी आती हैं. अब ट्रेलर सामने आने के बाद ऑडियंस को मैनी, सिड, डिएगो और स्क्रैट के नए एडवेंचर का इंतजार है. देखना है कि क्या आइस एज की छठवीं मूवी भी उन्हें एंटरटेन कर पाएगी या नहीं.

फिल्म 'आइस एज: बोइलिंग पॉइंट' का डायरेक्शन जॉन सी. डॉनकिन ने किया है. फिल्म में एशले पार्क, जोश पेक, विन्सेंट टोंग, एडम डिवाइन, कोको जोन्स और एडुआर्डो फ्रैंको समेत कई दूसरे एक्टर्स ने भी अपनी आवाज दी है. ये 5 फरवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/hollywood/story/ice-age-6-boiling-point-official-trailer-manny-diego-sid-returns-sixth-movie-franchise-tmovj-dskc-2700941-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology