Ind A vs Aus A: फिर चोटिल होकर बाहर हुए हार्दिक पंड्या, धांसू ऑलराउंडर की हुई टीम में एंट्री!
भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ तीन मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मुंबई के विस्फोटक ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया गया है.
आईपीएल 2026 के बाद से क्रिकेट से दूर रहे हार्दिक पंड्या को पिछले महीने ही इस सीरीज के लिए इंडिया A स्क्वॉड में चुना गया था. लेकिन चोट के कारण वह इस घरेलू सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यांश शेडगे ने हाल ही में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास किया था. मेडिकल टीम से हरी झंडी मिलने के बाद वह तुरंत पुडुचेरी के लिए रवाना हो गए और टीम से जुड़ चुके हैं.
शेडगे ने इसी साल जून में बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच खेलकर भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. इस बदलाव के चलते अब शेडगे 11 अक्टूबर से वानखेड़े स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले मुंबई के रणजी ट्रॉफी ओपनर मैच में नहीं खेल पाएंगे.
हार्दिक पंड्या ही नहीं, नमन धीर भी ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इस सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. नमन को 1 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए वाशिंगटन सुंदर के विकल्प के तौर पर सीनियर भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है.
नमन धीर की जगह इंडिया A टीम में अनुकूल रॉय को जगह मिली है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलने वाली इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच यह सीरीज पुडुचेरी में 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी.
ये भी पढ़ें- रोहित-कोहली के भविष्य पर कप्तान शुभमन गिल ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं? हो गया साफ
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), प्रियांश आर्या, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर और सूर्यांश शेडगे.
